Vastu Tips : वास्तु के इस उपाय से पैसों से कभी नहीं खाली रहेगा आपका पर्स, बस कर लें ये उपाय
जीवन को सुखमय बनाने के लिए धन की आवश्कता सबको पड़ती है। लगभग हर व्यक्ति की यही कामना होती है की वो बहुत कम समय में बहुत अधिक पैसे कमा ले। और पैसे कमाने के लिए वो कड़ी से कड़ी मेहनत भी करते है। ताकि उनको या उनके परिवार के सदस्यों को लाइफ में कभी भी किसी चीज की कमी ना हो।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
जीवन में कई लोग अपनी कुछ खूबियों की वजह से बहुत सारा धन कमा लेते है लेकिन जो धन कमाने में पीछे रह जाता है , वो इस बारे में सोचता है की किस कमी की वजह से हम धन कमाने में असमर्थ है। या फिर वास्तु दोष है। अगर वास्तु दोष की वजह से माता लक्ष्मी आपसे नाराज है तो आप अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें रखें की जिसकी वजह से कभी भी आपको धन की कमी ना हो। आइए इस बात पर गौर करें की ऐसी क्या चीज़े है जो हम अपने पर्स में रख सकते हैं।
लक्ष्मी की फोटो
हिंदू धर्म में देवी देवताओं में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर भी माता लक्ष्मी कृपा हो जाए तो उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अगर आप चाहते है की आप पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो आप अपने पर्स में माता लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा में एक छोटी से तस्वीर अवश्य रखें।
चावल के दाने
हिंदू धर्म में अक्षत को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। देवी देवताओं के पूजा में भी अक्षत इस्तेमाल किया जाता है। और हिंदू धर्म में पूजा में किए गए यूज चावल को अक्षत कहते है। अगर आप चाहते है की आपको लाइफ में कभी भी धन की कमी ना हो और सदैव आप पर उनकी कृपा बनी रहे तो आप अपने पर्स में कुछ चावल के दाने अवश्य रखें। ये उपाय आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
सोने-चांदी के सिक्के
सिक्के सोने के हो या फिर चांदी के दोनों ही हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माने जाते हैं। और इस सिक्को से धन अर्जित करने के उपाय भी किए जा सकते। व्यक्ति को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा पाठ कर के सोना या चांदी के सिक्कों को माता के सामने रख कर पूजा करके अगले शुक्रवार को अपने पर्स में रख ले। ऐसा करने से लाइफ में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
लाल कपड़ा या कागज
वास्तु के अनुसार पर्स में लाल रंग के कपड़े या फिर लाल रंग का कागज लेकर अपने पर्स में जरूर रखें। क्योंकि लाल रंग धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी आप पर सदैव प्रसन्न रहेंगी।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को माता लक्ष्मी के पास रख कर पूजा करके उसे आप अपने पर्स में रख ले। इस उपाय को करने से आप पर माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहेंगी और आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी बहुत खुश होती है।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी