वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में पर्स या दवाई सिर के पास रखना शुभ नहीं होता है। इन चीजों को रखने से परेशानी बढ़ जाती है। दवाओं के साथ सोने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके अलावा पर्स रखने से आर्थिक स्थिति खराब होती है।
क्या आपके बनते काम बिगड़ने लगे हैं, करवायें नवग्रह पूजा - फ्री, रजिस्टर करें
- पानी की बोतल- बहुत से लोग रात को सोने से पहले अपने सिर के चारों ओर पानी की बोतल रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी की बोतल रखने से कुंडली में चंद्रमा प्रभावित होता है। चंद्रमा मन का कारक है।
- जूते-चप्पल- बहुत से लोग रात को सोते समय अपने बिस्तर के नीचे या आसपास जूते-चप्पल रखते हैं। वास्तु के अनुसार जूते-चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर में तनाव की समस्या बढ़ जाती है।
- दर्पण- बिस्तर के चारों ओर या सामने की दीवार में दर्पण लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में घरेलू परेशानियों की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी परेशानी होती है।
- इलेक्ट्रॉनिक चीजें- लैपटॉप, मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर के पास नहीं करना चाहिए। इन चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इतना ही नहीं इन चीजों से हानिकारक किरणें निकलती हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
- तेल- सिर के आसपास तेल नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार तेल रखने से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा किसी भी वाहन की चाबी अपने पास रखने से सोने से चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े-
इन चार राशियों को रहना होगा सतर्क ,अगस्त के महीने में हो सकता है आर्थिक नुकसान
हर सपना कुछ कहता है, स्वप्न शास्त्र से जानिए सपने में सांप देखने का क्या होता है अर्थ
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय