Vastu Tips : पूजा घर में भूलकर भी नही रखनी चाहिए ये 6 चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव
घर का सबसे पवित्र स्थान घर का मंदिर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में रखी हुई चीजों का बहुत महत्व होता है। अगर मंदिर में रखी हुई चीजों सही नहीं है तो उसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें - माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
घर का मंदिर लगभग सबका ही बहुत सुंदर होता है। सब अपने हिसाब से समान रखते है। लेकिन बहुत लोग को पता नहीं है की क्या मंदिर में रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। कई बार तो ऐसा होता है की मंदिर में गलत चीज की वजह से घर में नकारात्मकता का माहौल हो जाता है। जिसकी वजह से घर की सुख समृद्धि भंग हो जाती है। घर की बरकत रुक जाती है।
इसलिए घर के पूजा स्थल में सही चीज़े रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा घर के मंदिर से ही आती है। आइए मंदिर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए इस बात पर गौर करते है।
पूजा घर से हटा दे ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कभी भी खंडित मूर्ति या फोटो नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का वास होता है। व्यक्ति का मन अशांत रहता है। अगर धार्मिक महत्व के अनुसार देखा जाए तो खंडित मूर्ति की पूजा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में किसी भी देवी देवता का रौद्र रूप की मूर्ति नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये अशुभता का प्रतिक है। आए दिन आपके घर में उथल पुथल होने लगेगा। कभी भी किसी एक देवी देवता की मूर्ति कई नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये अशुभ है।
पूजा करते समय कभी भी देवी - देवता को खंडित अक्षत नहीं चढ़ाने चाहिए। अगर मंदिर में ऐसे चावल है तो उन्हें हटाकर साबुत चावल रख दें।
घर के पूजा स्थल में सभी धार्मिक पुस्तक रखते है। बस एक बात का ध्यान दे की कोई भी पुस्तक फटी ना हो। अगर फटा है , तो उसे किसी स्वच्छ पहते पानी में प्रवाहित कर दे।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में सिर्फ देवी देवता की ही मूर्ति रखनी चाहिए। भूल कर भी अपने पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पूजा घर में ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। इसलिए पितरों की तस्वीर पूजा घर में न लगाकर घर के किसी दूसरी जगह लगा दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर के मंदिर में देवी देवताओं की मूर्ति का मुख दक्षिण नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभता का लक्षण माना जाता है। तो भूल से भी ऐसा ना करें।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी