myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Unlucky Plants in House Positive and Negative Energy Indoor Plants

अगर आपके घर में भी यह पेड़ मौजूद है तो जल्द हटा दें, होता है अशुभ

Myjyotish Expert Updated 22 Apr 2021 09:59 AM IST
Astrology
Astrology - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्ष का महत्व हर मनुष्य के जीवन में सबसे अहम है। इसके बिना धरती की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है। वृक्ष से हमें ऑक्सीजन मिलती है जिसकी वजह से जीव जंतु सांस ले पाते हैं। प्राचीनकाल में भी इसकी अहम भूमिका रह चुकी है। सारे ऋषि मुनि पेड़ के निचे बैठ कर तपस्या किया करते थें। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में कई वृक्षों की पूजा भी की जाती है। कई ऐसे पेड़ हैं जो बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ ऐसे पेड़ हैं जिनके घर में रहने से साकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
 
पर क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जिसकी वजह से आपके घर में नाकारत्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। जी हां, हिन्दू ग्रंथों में कुछ ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है जिसे घर में रखना अशुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं कि वह कौन से पेड़-पौधे हैं।
 
कांटे वाले पौधे
माना जाता है कि कांटेदार पौधे घर में रखना सबसे अशुभ होता है। इसके कारण आपके घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण आपके घरों में वाद-विवाद भी बढ़ता रहता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति चाहते हैं तो इसे कभी न लगाएं। माना जाता है कि ऐसे घर से मां लक्ष्मी भी चली जाती हैं।
 
बबुल
बबूल भी कांटेदार पेड़ माना जाता है। इससे घर में कई तरह के नुक्सान होते हैं। साथ ही घर में अनबन भी होती रहती है। परिवार के स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। अगर गलती से भी यह पौधा आपको घर में दिख जाए तो उसे जल्द ही उखाड़ कर फेंक दें।
 
दूध वाले पौधे
दूध वाले ज्यादातर पौधे जहरीले माने जाते हैं। इससे आपके घर के सदस्यों को भी हानि पहुंच सकती है। जो लोग ऐसे पौधे को अपने घर पर लगाते हैं उनके घर में कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण घर की सुख-शांति भी चली जाती है। घर में लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं।
 
खजूर का पेड़
वैसे तो हम सभी को खजूर फल बहुत ही स्वादिस्ट लगता है। पर इसके पेड़ को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिनके घर में यह पेड़ होता है उन्हें हमेशा आर्थिक स्थितियों से झूझना पड़ता है। इसके कारण घर में मुसीबतें बढ़ती ही जाती है। हमेशा कोई न कोई विपत्ति आती रहती है।

शनि साढ़े साती पूजा - Shani Sade Sati Puja Online
 
बांस का पेड़
वैसे तो बांस का पेड़ बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका इस्तेमाल हम पूजा में भी करते हैं। लेकिन भूलकर भी इसे घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। हिन्दू धर्म में बांस की लकड़ी पर ही मृत व्यक्ति को शमशान ले जाया जाता है। घर के सामने यह होने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे घर के लोगों को हमेशा आर्थिक तंगी झेलना पड़ता है।
 
बेर का पेड़
बेर हम सभी को खाना पसंद है, परन्तु इसका पेड़ घर के सामने कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इसके कारण घर में नाकारत्मक ऊर्जा प्रवेश करता है। इस पेड़ पर नाकारत्मक शक्तियां होती है। माना जाता है कि इसके कारण घर में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहती है। व्यापार में भी अधिक नुक्सान होता है। इसीलिए भूलकर भी इसे अपने घर के सामने न लगाएं।
 
इमली का पौधा
इमली हम सभी को खाना पसंद है। लेकिन इसके पौधे घर में लगाने से नाकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। माना जाता है कि इसके पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। यह कभी भी तरक्की नहीं कर पाते हैं।
 
ये भी पढ़े :

नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप

कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप

जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?


 
 
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X