1.अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ होता है इसलिए इस दिन किसी भी कार्य को करते समय अशांति नहीं फैलानी चाहिए। पूजा-पाठ का समस्त कार्य पूर्ण श्रद्धा विश्वास के साथ शांति पूर्वक करना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है।
2.इस दिन बिना स्नान किए तुलसी का पौधा नहीं छूना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा तभी संपन्न होती है जब उन्हें तुलसी का पत्ता चढ़ाया जाए और यदि कोई व्यक्ति इस दिन तुलसी का पौधा अपवित्र अवस्था में छूता है तो भगवान विष्णु उससे नाराज हो जाते हैं।
अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार पूजा से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020
3.अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बड़ों व महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए। माना जाता है की जो व्यक्ति बड़ों व महिलाओं का अनादर करता है देवी लक्ष्मी कभी उससे प्रसन्न नहीं होती। उसके जीवन का सुख-चैन छिन जाता है इसलिए भूलकर भी कभी अपनों से बड़ों व महिलाओं का अनादर न करें।
4.पूजा -पाठ के समय सारा घर साफ़ सुथरा रखना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के घर की साफ़-सफाई न रहती हो तो उसके घर माँ लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वह व्यक्ति देवी की कृपा से वंचित रह जाता है। पूजा करते समय उसका तन-मन साफ़ सुथरा रहना चाहिए।
5.अक्षय तृतीया के दिन किसी को बुरा भला नहीं बोलना चाहिए। क्रोध में आकर किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए इससे व्यक्ति का मन पूजा से भटक जाता है जिससे उसे आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त नहीं हो पता है।
यह भी पढ़े :-