कुंवारे युवा युवतियां ढोल नगाड़ों की धुनों को सुनकर अपनी शादी के सपने संजोने लगते हैं। कई लोगों के अरमान किसी सादड़ी में शिरकत करने के बाद जाग उठते हैं। अपने जीवनसाथी को पाने की चाहत रखते हैं तो झट मंगनी पट शादी करवाने वाले सात उपायों को आजामाएं। यह उपाय ऐसे हैं जिनसे शादी में आने वाली विघ्न बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को उनका जीवनसाथी मिल जाता है।
इन उपायों को लड़का और लड़की दोनों ही आजमा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका भी अपनी शादी में आ रही बाधा दूर करने के लिए इस उपाय को आजमा सकते हैं।
शुक्ल पक्ष में हो जाएंगी बाधाएं दूर
किसी एक महीने में दो पक्ष पड़ते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। शुक्ल पक्ष के 15 दिन जिस महीने में पडें उनमें आप पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।
श्वेतार्क के वृक्ष की दिए से पूजा करें। इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली सजाएं। आठवें पत्ते पर अपना नाम अंकित करके भगवान शिव को अर्पित कर दें।
शिव करेंगे सब बाधाएं दूर
हर महीने में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष नामक दो पक्ष पड़ते हैं। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।
इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन : 13 से 21 अप्रैल 2021 - Kamakhya Bagalamukhi Kavach Paath Online
जब तक आपका विवाह पक्का नहीं हो जाता है इस उपाय को करते रहें। कहते हैं इससे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता और शुभ विवाह के योग बनते हैं।
हनुमान बनाएंगे विवाह के शुभ योग
ऐसा नहीं है कि युवती की शादी में ही बाधाएं आती हैं। कई बार युवकों को भी अड़चनों का सामना करना पड़ता है और काफी उम्र हो जाने पर भी विवाह योग नहीं बनता है।
इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए लड़के हनुमान की शरण लें। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान की पूजा करें और उनके माथे से थोड़ा सा सिंदूर ले कर भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करते हुए शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।
21 मंगलवारों तक इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और जल्दी ही जीवनसाथी से मिलन होता है।
ये भी पढ़े :
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?