myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Shiv Puran: These two incarnations of Lord Shiva are still alive, you will be surprised to know the story

Shiv Puran: भगवान शिव के यह दो अवतार आज भी है जीवित, कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान

Myjyotish Expert Updated 08 Mar 2022 12:46 PM IST
Shiv ji ke avtaar
Shiv ji ke avtaar - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव के यह दो अवतार आज भी है जीवित, कहानी जान कर हो जाएंगे हैरान


शिव पुराण के अनुसार देवों के देव महादेव ने अनेक अवतारों का वर्णन किया है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ने 19 अवतार लिए थे। पर क्या आप जानते है भगवान शिव के दो अवतार ऐसे भी है जो आज भी जीवित है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कौन से है वह दो अवतार जो आज भी जीवित है। 

धरती पर बुराई का नाश करने के लिए भगवान ने समय समय पर अवतार लिए है। भगवान विष्णु और भगवान शिव ने भी कई अवतार लिये है। शास्त्रों में भगवान विष्णु के कलयुग अवतार का भी वर्णन मिलता है। कहते है भगवान विष्णु कलयुग में कल्कि रूप में अवतार लेंगे। वही भगवान शिव के दो अवतार ऐसे है जो आज भी धरती पर मौजूद है।

देखिए अपनी कुंडली मुफ़्त में अभी, क्लिक करें यहाँ

भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार हनुमान जी के बारे में तो सभी जानते है। हनुमान जी माता अंजनी के पुत्र है। उन्हें माता अंजनी ने पवन देव की कठोर तपस्या से प्राप्त किया था। इसलिए हनुमान जी का एक नाम पवनपुत्र भी है। हनुमान जी की राम जी के प्रति भक्ति तो पूरे जगत में प्रसिद्ध है। आपको बता दे रामायण में जिक्र आता है कि एक बार राम जी की भरी सभा में जब विभीषण ने हनुमान जी का राम जी के प्रति उनकी भक्ति का मज़ाक उड़ाया था तब हनुमान जी ने भरी सभा में अपना सीना चीर के दिखाया था। जिसमे राम जी और सीता जी की छवि थी। 

रामायण में प्रसंग आता है जब रावण माता सीता का अपहरण कर लंका ले गया था। उस समय भगवान राम माता सीता की खोज कर रहे थे। तब पवन पुत्र हनुमान माता सीता को खोजने के लिए समुद्र लांघकर लंका पहुंचे थे। ऐसे ही और भी कई किस्से हनुमान जी के प्रसिद्ध है। वह अद्भुत बुद्धि और शक्ति से परिपूर्ण है। एक बार की बात है माता सीता ने हनुमान जी से प्रसन्न होकर उन्हें चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दिया था। कहते है आज भी हनुमान जी धरती पर भक्तों की रक्षा करने के लिए जीवित है। हनुमान जी के भक्तों की संख्या असंख्य है।

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 2022

वही बात करे शिव जी के दूसरे अवतार की तो उसका संबंध महाभारत काल से है। वह है महाभारत काल के योद्धा अश्वत्थामा। अश्वत्थामा का जन्म गुरु द्रोणाचार्य के घर में हुआ था। अश्वत्थामा एक बहुत एक अच्छा योद्धा था। इस बात का प्रमाण महाभारत के युद्ध में मिलता है। जब उनको हराने में असफल हो गए थे। तब युधिष्ठिर ने अश्वत्थामा की झूठी मृत्यु की खबर गुरु द्रोणाचार्य को बताया थी। जिसे गुरु द्रोणाचार्य की मृत्यु हो गयी थी। 
कहते है महाभारत युद्ध में जब कौरवों की हार हो गयी थी। तब एक रात को अश्वत्थामा ने पांचों पांडवों की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तरा के गर्भ को नष्ट करने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया था। इससे क्रोधित होकर भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें श्राप दिया था कि तुम चिरकाल तक पृथ्वी पर जीवित रहोगे और भटकते रहोगे।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।

 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X