ज्योतिष बताते हैं कि जब भी शनि अपनी राशि बदलते हैं तो 12 राशि वाले लोगों में जो भी शनि की साढ़े साती और ढैय्या से परेशान हैं उन्हे इससे छुटकारा मिल जाता है। शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में गोचर हैं। मिथुन और तुला वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। तो धनु मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। शनि का एक साथ पांच (5) पर प्रभाव रहता है, बता दें धनु वालों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। मकर वालों पर इसका दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर इसका पहला चरण चल रहा है।
सावन शिवरात्रि पर महाकाल के रुद्राभिषेक से होगा आपके दुःखों का अंत, पूजन हेतु बुक करें
शनि 29 अप्रैल 2022 में जब कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो मिथुन और तुला जातक शनि ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे और वही धनु राशी वाले जातक को शनि कि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 12 जुलाई 2022 में ही शनि के वक्री अवस्था में एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करने से ये तीनों ही राशियां दोबारा से शनि की चपेट में आ जाएंगी और 17 जनवरी 2023 तक यही स्थिति रहेगी।इस तरह से देखा जाए तो मिथुन तुला और धनु वालों को शनि के प्रभाव से 17 जनवरी 2023 तक ही छुटकारा मिल सकता है।
वहीं 29 अप्रैल 2022 में ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जिससे कर्क और वृश्चिक वाले जातकों की राशि पर भी शनि की दैय्या शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मीन राशि वालों पर भी भी शनि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी। मकर और कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती बनी ही रहेगी।
बात करें अगर साल 2023 में तो इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा, इसलिए कर्क वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या और मकर कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का असर रह सकता है।
साल 2004 में यानि इसी साल भी शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होना है, शनि करीब ढाई साल में सिर्फ एक ही राशि से दूसरी राशि में गोजर करते रहते हैं।शनि अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी गति से चलता है, जिसके कारण इसका प्रभाव राशि पर ज्यादा दिनों तक रहता है।इस लिए शनि के प्रभावों से छुटकारा पाने में समय लगता है।
बड़े ही दमदार स्वभाव के होते हैं इन चार राशि के लोग ; जानिए कहीं आप उनमें से एक तो नहीं
साल 2025 के 29 मार्च को शनि मीन राशि पर प्रवेश कर जाएंगे, जिससे मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती बनी रह सकती है। इस साल यानी 2025 में सिंह और धनु राशि वालें जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। कर्क व वृश्चिक राशि वाले शनि की ढैय्या से मुक्ति पा सकते हैं।
इसके अलावा साल 2026 में इस साल शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होना है, जिससे जो भी राशि पर शनि गोचर कर रहें हैं वह उसी अवस्था में उसी राशि में गोजर करते रहेगें।
आसानी से देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में, यहाँ क्लिक करें