शनि भगवान के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे कि कैसे ये सब को उनके कर्मों के अनुसार फल देते है और कैसे शनि की साढ़े-साती चलती है। हालांकि शनि की महादशा या साढ़े-साती सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है और साथ ही कैसे वे घबरा जाते है। इसे मुक्त के लिए लोगों तरह तरह के उपाय करते है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक वर्तमान में शनि मकर, कुंभ और धनु राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने से महादशा और साढ़े-साती से परेशानी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिलेंगी।
तो आइए जानते हैं शनि जयंती के दिन के बारे में कुछ खास बातें:
कब है शनि जयंती ?
पंचांग के अनुसार इस साल शनि जयंती 10 जून दिन गुरुवार को पड़ रही है। बता दें कि इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है जिससे कहीं जगह देखा जाएगा लेकिन भारत के कुछ ही हिस्सों में इसे देखा जाएगा। इसलिए इस का भारत में कोई सूतक मान्य नहीं होगा।
क्यों मनाई जाती शनि जयंती?
कहते है कि जेठ माह की अमावस्या के दिन शनि भगवान का जन्म हुआ था। इसलिए इस शनि जयंती को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शनि की विधि-विधान के साथ पूजा करने से शनि की महादशा में लाभ मिलता है।
अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें
शनि जयंती के दिन ये कुछ खास उपाय करने से होगा लाभ:
1. ज्योतिष के मुताबिक शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ मन से करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
2. शनि जयंती के दिन निर्धन लोगों को अपनी इच्छा अनुसार शनि से जुड़ी चीजों का दान करने से शनि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जैसे कि किन चीजों का दान करना चाहिए- तेल, काली उड़द, काले कपड़े, लोहा आदि।
3. इस दिन भगवान शिव और भगवान हनुमान जी पूजा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते है।
4. इस दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखकर तेल सहित उस कटोरी शनि मंदिर या शनि का दान लेने वालों को दान करने से लाभ मिलता है और साथ ही शनि देव प्रसन्न होते है।
5. शनि जयंती के दिन शनि मंत्रों ॐ शं शनैश्चराय नम:। ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनेश्चरम। का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की महादशा और साढ़े-साती में लोगों को राहत मिलती है।
ये भी पढ़े:
जानें लाल किताब के अनुसार किन चीजों की होती है मनाही
वक्री बुध का वृष राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को धन-लाभ होगा
क्या आपसे भी रूठी है किस्मत, नहीं मिलती जीवन में तरक्की ?