सावन में विशेष योग, जानिए रक्षाबंधन में इस बार क्या होगा खास-
8 सर्वार्थ सिद्धि योग-
1.29 जुलाई 2021 श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी गुरुवार को दिन में 02:33 तक
2. 30 जुलाई 2021 श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी शुक्रवार शाम 04:12 तक
3. 2 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी सोमवार को दिनभर
4. 4 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी बुधवार रात्रि 04:05 तक
5. 14 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी शनिवार प्रातः 07:46 तक
6. 16 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी/ नवमी सोमवार दिन में 03:10 तक
7. 20 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शुक्रवार रात्रि 09:20 तक
8. 21 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शनिवार रात्रि 09:27 तक
एक कॉल से पता करें, कैसे होगा आपका जीवन खुशहाल और कैसे बढ़ेगा धन, बात करें हमारे ज्योतिषाचार्य से
दिन और नक्षत्र के योग से बनाने वाले यह रहेंगे 8 शुभ योग-
1. बुध भद्रा सिद्धि योग 4 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण एकादशी बुधवार
2. शनि रिक्ता के योग से सिद्धि योग 7 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण चतुर्दशी शनिवार
3. रवि पुष्य सर्वार्थ सिद्धि योग 8 अगस्त 2021 श्रावण कृष्ण अमावस्या रविवार
4. भोम जया सिद्धि योग 10 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल द्वितीया मंगलवार
5. गुरु पूर्णा सिद्धि योग 12 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल चतुर्थी उपरांत पंचमी गुरुवार को
6. शुक्र नंदा सिद्धि योग 13 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी शुक्रवार
7. पुनः बुध भद्रा सिद्धि योग 18 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल एकादशी बुधवार
8. पुनः शनि रिक्ता सिद्धि योग 21 अगस्त 2021 श्रावण शुक्ल चतुर्दशी शनिवार
श्रावण माह में 8 अगस्त 2021 रविवार को पुष्य नक्षत्र के सहयोग से रवि पुष्य योग भी पड़ेगा
सावन मास में पढ़ने वाले सोमवार-
प्रथम- 26 जुलाई
द्वितीय- 02 अगस्त
तृतीय- 09 अगस्त
चतुर्थ एवं अंतिम- 16 अगस्त
13 को मनाई जाएगी नाग पंचमी-
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाई जाती है जो वर्ष 2021 में 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को रहेगी इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है नाग को प्रसन्न करने के लिए इन्हें दूध और लावा इनके भोजन में अर्पित की जाती है ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन जो लोग नाग की पूजा करते हैं उन्हे सर्पभय नहीं रहता कालसर्प दोष को शांत करने के लिए पूजन का सबसे बड़ा मुहूर्त होता है।
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं-
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है वर्ष 2021 में श्रावण मास की पूर्णिमा तथा भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन पड़ रहा है जिसमें पूर्णिमा तिथि शाम 4:51 तक रहेगी।
रक्षाबंधन में भद्रा होना रक्षाबंधन की कार्य को बाधित करते किंतु वर्ष 2021 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं है
ये भी पढ़े:
रंक से राजा बना देता है रत्न, जानिए राशिनुसार कौन सा रत्न होगा आपके लिए ख़ास ?
क्यों गाल पर तिल वाले होते हैं धनवान, ऐसे जान सकते हैं अपने भविष्य के राज
वास्तु शास्त्र:- घर निर्माण के वक्त रखें कुछ खास बातों का ध्यान, होगी आर्थिक स्थिति सुदृढ़, मिलेंगे कई लाभ