सावन के महीने में इन राशियों पर होगी देवी लक्ष्मी मेहरबान , धन संपत्ति का होगा आगमन
इस साल सावन आषाढ़ माह के बाद 14 जुलाई 2022 , दिन बृहस्पतिवार को शुरू हो रहा है।सावन का महीना महादेव को समर्पित है। भारत के लगभग सभी शिवालयों में हर हर महादेव की गूंजें सुनाई देती है। महादेव की उपासना का सबसे उत्तम महीना श्रावण मास माना जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है उसके हर कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है की शिव पुराण में शिव जी स्वयं बताया है की मुझे श्रावण मास अति प्रिय है। सावन के महीने महादेव की उपासना के साथ ही माता लक्ष्मी की भी उपासना करने से उनकी दृष्टि सदैव हम पर बनी रहती है।
सावन में नियमित रूप से महादेव को जल अर्पित करें।ताकि आप पर महादेव की कृपा बनी रहे। महादेव की कृपा के साथ साथ अगर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो जीवन बहुत ही सरल हो जाता है। कभी भी धन की कमी नहीं होती है। सावन का महीना कुछ राशियों के लिए सही है तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक भी है।धन की इच्छा तो सभी रखते है की अच्छे से जीविकोपार्जन हो सके। सावन का महीना कुछ जातकों के लिए बहुत अच्छा है। उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।आइए जानते है की किस किस राशियों के लिए सावन का महीना धन के मामले में माता लक्ष्मी मेहरबान है।
धनु राशि
सावन का महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस राशि वाले व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी जैसे ज्योतिष शास्त्रों ने बताया है की ये इस समय कोई नया संपत्ति खरीद सकते है। इसके साथ ही कोई नए तरीके से कारोबार शुरू कर सकते है। इस राशि के व्यक्ति किसी नौकरी में है तो उनका पदोन्नति भी हो सकता है। इन्हें धन धान की कमी नहीं होगी। कुल मिला कर ये महीना इन राशियों के लिए बहुत अच्छा है।
आज ही करें बात देश के जानें - माने ज्योतिषियों से और पाएं अपनीहर परेशानी का हल
सिंह राशि
सिंह राशियों के लिए ये महीना लकी माना जा रहा है। आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हर काम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कही से आपको अचानक धन का लाभ होने की संभावना हो सकती है। इस पावन महीने में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। नौकरी के लिए अवसर भी प्राप्त होंगे। रुके हुए और बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस पूरे महीने में आप माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
तुला राशि
सावन का महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत फलदाई है। ज्योतिष शास्त्रों ने बताया है कि मां लक्ष्मी की कृपा के साथ मां सरस्वती की कृपा भी इन राशियों पर बनी रहेगी। अगर राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते है तो ये उनके लिए सुनहरा मौका है। इनका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। इस पवित्र महीने में इन राशि वाले व्यक्तियों को वाणी की वजह से समाज में एक श्रेष्ठ स्थान मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सावन का महीने ढ़ेर सारी खुशियां लाने वाली है।इस महीने किसी जरूरतमंद को दान करना आपको बहुत लाभ देगा। अगर किसी कोर्ट कचहरी का मामला बहुत दिन से फसा हुआ है तो इस महीने में सुलझ जाएगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की आप पर पूरी कृपा बनी रहेगी।
मीन राशि
सावन का महीना मीन राशि वाले के लिए अच्छा है। आप पर मां लक्ष्मी कृपा रहेगी। अगर आप इस महीने वाहन खरीदने की सोच रहे है तो तुरंत खरीद ले क्योंकि ये समय आपके अनुकूल है। इस महीने अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य करे। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें
- Vastu Tips : वास्तु के अनुसार घर में इस पौधे को लगाते ही हो जायेंगे मालामाल
- Jyotish Remedies: भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये चीजें
- Jyotish shastra: राहु का विवाह और संबंधों पर पड़ता है गहरा असर
- Jyotish Remedies: चंद्रमा का असर क्यों बनाता है मेष राशि को बोल्ड
- सिंह राशि के लिए साल 2022 रहेगा सफलता से भरपूर, पढ़े क्या होगा ख़ास
- जानिए कैसे बुध का गोचर व्यक्ति के लिए प्रभावी बन सकता है
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है