- मेष राशि : इस राशि के लोगों को शिव के सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग यानि की सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की उपासना करनी चाहिए। सावन माह में सोमवार के दिन इस राशि के जातकों के लिए सोमनाथ जी की आराधना बहुत ही लाभ दायक होती है।
- वृष राशि : इस राशि के जातकों को काशी विश्वनाथ जी पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें सुख - सुविधा एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- मिथुन राशि : इस राशि के लोगों को विधिवत रूप से महाकालेश्वर की पूजा करनी चाहिए। साथ ही इनकी आराधना में भक्तों को मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। ऐसा करना भक्तों के लिए फलदायी होता है।
- कर्क राशि : इस राशि के लोगों को ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग में शिव की उपासना करनी चाहिए। इससे महादेव की महिमा उनपर सदैव बनी रहती है।
- सिंह राशि : इस राशि के लोगों को बाबा बैद्यनाथ का पूजन करना चाहिए। उन्हें महादेव का रुद्राभिषेक कर उनपर भांग एवं धतूरा अर्पण करना चाहिए , साथ ही उन्हें महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
- कन्या राशि : इस राशि के लोगों को महाकेलश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके घर में सदैव धन - धान्य की कमी नहीं रहती है।
- तुला राशि :इस राशि के लोगों को दूध में बताशे मिलाकर शिव के रामेश्वर ज्योतिर्लिंग में रुद्राभिषेक करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि : इस राशि के लोगों के लिए नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में महादेव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही लाभदायक होता है।
- धनु राशि : इस राशि के लोगों को केदारनाथ ज्योतिर्लिंग में महादेव का पंचामृत से रुद्राभिषेक करना चाहिए। पूजा के समय धतूरा एवं कमल का फूल महादेव पर अर्पण करना चाहिए।
- मकर राशि : इस राशि के लोगों के लिए त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में महादेव की पूजा करवाना बहुत ही शुभ होता है।
- कुम्भ राशि : इस राशि के लोगों को काशी विश्वनाथ में महादेव की आराधना करनी चाहिए। साथ ही ॐ नमः शिवायें मंत्र का जाप करना चाहिए।
- मीन राशि : इस राशि के लोगों को ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग में विशेष रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे उनकी नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
sawan 2020 : इन अचूक उपायों से बनेंगे बिगड़ें काम
Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ के पूजन से पूर्ण होती है मनोकामनाएं
sawan 2020 : राशि के अनुसार सावन में किस प्रकार करें शिवोपासना