सावन 2020 : महादेव के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंगों को बहुत ही अहम माना जाता है। शिव शंकर को ओम्कारेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पावन नर्मदा नदी के किनारें स्थित है। वैसे तो शिव की आराधना यहाँ पूरे वर्ष ही की जाती है। परन्तु सावन के महीने में इस स्थान की महिमा अन्य दिनों से और भी अधिक हो जाती है। कहा जाता है की शिव की कृपा से भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती है। शिव के इस स्थान में इतनी शक्ति है की कोई भी बाधा यहाँ शिव का रुद्राभिषेक करने भर से ही दूर हो जाती है। कहा जाता है की यदि कोई व्यक्ति अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए सावन माह में महादेव का रुद्राभिषेक करके पूजन करता है तो भोले उसकी पुकार को अवश्य ही सुनते है।
सावन माह में बुक करें शिव का रुद्राभिषेक , होंगी समस्त विपदाएं दूर
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग एक स्वयंभू ज्योतिर्लिंग अर्थात इस ज्योतिर्लिंग का निर्माण खुद ही हुआ था जिसके कारण यह अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस स्थान पर पर्वत के आकर से स्वयं ही ॐ शब्द बना हुआ है। ॐ शब्द की उत्पत्ति जगत निर्माता ब्रह्मा जी के मुख से हुई थी। कहा जाता है की वेदों का पाठ ॐ के उच्चारण के बिना अधूरा माना जाता है। सावन के महीने में दूर - दूर से भक्त यहाँ महादेव के दर्शन करने हेतु इस मंदिर में आतें है। ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग शिव के ज्योतिर्लिंगों में चौथा स्थान रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर शिव की भक्ति करने से अपार धन , वैभव एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। भक्तों को किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। दुःख एवं व्यथा के घर में वास नहीं करती है।
श्रावण मास में अपार धन ,वैभव एवं संपदा प्राप्ति हेतु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रूद्राभिषेक
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर सावन माह में आरधना करने से भक्तों को आकस्मिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति उन्हें कष्ट नहीं पहुँचती है। महादेव की महिमा अपरम्पार है , वह कभी भी अपने भक्तों को विपदाओं में अकेला नहीं छोड़तें है। जो कोई भी सच्चे मन से उनके धाम में रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न करता है महादेव उसकी कामनाओं की पूर्ति जरूर करते है। इस स्थान को लेकर बहुत सी मान्यताएं है परन्तु सबसे अधिक कथन है की शिव का पंचामृत रुद्राभिषेक इस स्थान पर करने से भक्तों के जीवन में आ रही सभी बाधाओं कविनाश होता है। तथा महादेव का आशीर्वाद उनके साथ सदैव बना रहता है।
यह भी पढ़े :-
sawan 2020 : इन अचूक उपायों से बनेंगे बिगड़ें काम
Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ के पूजन से पूर्ण होती है मनोकामनाएं
sawan 2020 : राशि के अनुसार सावन में किस प्रकार करें शिवोपासना