सोमवार से शुरू हो चूका है सावन :-
- भगवान शिव को अतिप्रिय श्रवण (सावन) मास का शुभारंभ 6 जुलाई से हो रहा है और समापन 3 अगस्त को होगा। इस बार पांच सोमवारी पड़ेंगे।
- पहली सोमवारी 6 जुलाई व आखिरी 3 अगस्त को है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ के पूजन और अभिषेक से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- सबसे बड़ी खास बात ये की पंचागों के अध्ययन से जो बात निकल कर आ रही है कि लगभग 3 वर्ष के बाद सावन मास में अलौकिक योग का संयोग बना है।
- विरल संयोग बन रहा है कि सावन की शुरुआत व समापन सोमवारी से हो रही है।
- एक और संयोग बन रहा है। तीन वर्ष के बाद सावन में पांच सोमवारी का योग बना है। पांच सोमवारी के योग का संयोग अति फलदायी है।
- विवाहित महिलाएं सुहाग के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे पति के लिए सावन की सोमवारी का व्रत रखती हैं।
सावन माह में बुक करें शिव का रुद्राभिषेक , होंगी समस्त विपदाएं दूर
अब सावन में कुछ कार्य सिद्धि के उपाय जिनको करके आप भी अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है-
- कर्ज से मुक्ति : आक फूल में इत्र मिलाकर, धतूरे के फूल के साथ' पद और 21 बेलपत्र और भांग को चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति होती है।
- विवाह बाधा दूर के लिए : बेलपत्र भांग, नारियल पानी, दूध व शम्मी पत्ता' खोया की मिठाई, बेलपत्र, गुलाबी गुलाल शिव जी को चढ़ाने से योग्य जीवन साथी की प्राप्ति होती है।
- संतान के लिए : दूध और घी 'का अभिषेक करे।
- लक्ष्मी के लिए : दूध-ईख के रस से अभिषेक करे।
- स्वास्थ्य के लिए: दूध व दही से अभिषेक करे।
- शत्रु नाश के लिए: घी व सरसों तेल से अभिषेक करे।
राशि के हिसाब से शिव जी को क्या चढ़ा कर पूजन करे?'-
- मेष, वृश्चिक: -पांच बेलपत्र, अनार रस, भांग,धतूरा, नारियल पानी चढाये।
- वृष, तुला:- इत्र,आक फूल, शम्मी पत्ता
- मिथुन, कन्या:- गुलाबी अबरख, बेलपत्र '
- कर्क:- केला, भांग, बेल के रस'
- सिंह:-गन्ने का रस, इत्र, गुलाबजल'
- धनु, मीन:-कनैल फूल, दूब का रस, सरसों तेल
- मकर, कुंभ: कपरूर व जल का मिश्रण, श्रीखंड चंदन, इत्र व बेलपत्र शिव जी को चढाये।
यह भी पढ़े :-
sawan 2020 : इन अचूक उपायों से बनेंगे बिगड़ें काम
Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ के पूजन से पूर्ण होती है मनोकामनाएं
sawan 2020 : राशि के अनुसार सावन में किस प्रकार करें शिवोपासना