वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी किसी का पर्स फटा हुआ नहीं होना चाहिए। फटा हुआ पर्स आर्थिक नुकसान करने वाला माना जाता है। इसीलिए पर्स फटा हो तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
जाने अपनी समस्याओं से जुड़ें समाधान भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों के माध्यम से
पर्स का संबंध धन से होता है न कि कागजातों से इसलिए अपने पर्स में धन रखें। बहुत से लोग पुराने रसीद , बिल भी पर्स में रखे रहते हैं। इनसे पर्स में धन का ठहराव कम हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव होता है इसलिए इन्हें पर्स में जमा करके न रखें।
खाने पीने की चीजें जैसे चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला आदि अपने पर्स में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन का आभाव आपके जीवन में बना रहता है।
गुरूवार के दिन कराएं साई बाबा की पूजा और दूर करें जीवन के समस्त कष्ट
पर्स में दवाईयां, कैप्सूल, टेबलेट रखना भी धन के लिए शुभ नहीं होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार यह नकारात्मक उर्जा बढ़ाने का काम करते हैं।
वॉलेट में लोहे की वस्तुएं जैसे चाकू, ब्लेड नहीं रखें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार तांबे, चांदी की चीजें वॉलेट में रखना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़े :-
गंगा दशहरा 2020 : गंगा दशहरा पर 10 का क्या है महत्व ?
गंगा दशहरा 2020 : क्यों है गंगा दशहरा का पूजन महत्वपूर्ण ?
गंगा दशहरा 2020 : जानिए कब है गंगा दशहरा का पर्व ?