जिस तरह घर में बाकी सभी चीज़ों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखने की जरुरत होती है, उसी तरह पूजा घर के लिए एक अच्छी जगह होना बेहद जरुरी है।
तो आइए जानते है वास्तु के अनुसार पूजा घर के लिए सबसे अच्छी दिशा कौन सी है?
1 घर में पूजा घर के लिए सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण (northeast direction) है। भगवान से प्रार्थना करते समय हमेशा उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुंह करना चाहिए। पूजा घर का यह स्थान आपको हमेशा पॉजिटिव वाइबस से भरपूर रखेंगी।
2 पूजा घर कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। यदि पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा न हो तो पश्र्चिम को चुनें लेकिन दक्षिण दिशा नहीं होनी चाहिए।
3 दक्षिण के आलावा, पूजा घर बेडरूम में, सीढ़ी के नीचे या बाथरूम की दीवार में नहीं होना चाहिए।
4 वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर जमीन पर हो तो वो सबसे अच्छा माना जाता है।
5 पूजा घर के दरवाजे हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में होने चाहिए।
पूजा घर में मुर्तियों का मुंह किस दिशा में होना चाहिए?
भले ही आप अपने पूजा घर में मूर्ति एक ही रखें लेकिन वह सही जगह पर रखी होनी चाहिए।
1 अगर आप भगवान गणेश और शिव की मूर्ति रखते है तो उनकी दिशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए।
2 भगवान राम की मूर्ति या चित्र के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी होती है।
3 भगवान कृष्ण को घर की पश्र्चिम दिशा में रखने से घर के लोग हमेशा स्वस्थ्य रहते है।
4 घर की उत्तर-पूर्व दिशा में देवी लक्ष्मी और दुर्गा का वास होना चाहिए। मां लक्ष्मी और काली का चित्र रखने के लिए दक्षिण- पूर्व दिशा भी बहोत अच्छी मानी जाती है।
5 अगर आप अपने घर में सुख- समृध्दि लाना चाहते है तो देवी काली की मूर्ति दक्षिण दिशा में लगाए।
भगवान की मूर्तियों को दीवार की कुछ इंच की दूरी पर रखना चाहिए। मूर्तियों को जमीन पर नहीं बल्कि संगमरमर के बने पत्थर पर बैठाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर की सजावट कैसी होनी चाहिए?
घर में पूजा घर सही तरीके से बनवाया गया हो लेकिन उसमें सजावट ना हो तो वो कुछ अधूरा सा लगेगा। अगर पूजा घर में सजावट अच्छी तरह से की गई हो तो उसमें चार चांद लग जाते है।
1 लकड़ी या संगमरमर का इस्तेमाल करके पूजा घर बनवाना काफी अच्छा माना जाता है।
2 पूजा घर के दरवाजे लकड़ी से बने होने चाहिए।
3 पूजा से संबंधित चीजों के लिए किसी भी प्रकार की अलमारी पूजा घर के दक्षिण या पश्र्चिम में होनी चाहिए।
4 पूजा घर इस तरह से डिज़ाइन किया गया हो कि अंदर की मूर्तियाँ एक- दूसरे के सामने न हों।
5 पूजा घर में तांबे से बने बर्तनों का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है क्योंकि तांबा पॉजिटिव एनर्जी को इक्ठ्ठा करके रखता है।
6 पूजा घर में अगर रंग की बात की जाए तो सबसे भाग्यशाली रंग सफेद, हल्का नीला और पीला माना जाता है।
अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें
पूजा घर में क्या नहीं करना चाहिए?
1 पूजा घर में कभी सूखे फूलों के इस्तेमाल ना करें।
2 पूजा घर में भगवान की टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
3 पूजा घर में अशुभ चीजें जैसे चमड़ा या ऐसी किसी भी चीज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
4 पूजा घर को कभी भी अंधेरे में नही छोड़ना चाहिए किसी न किसी प्रकार की रोशनी वहां रहनी चाहिए।
छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए पूजा घर को सही दिशा में रखने से अपने घर की सारी नेगेटिविटी से दूर रख सकते है।
ये भी पढ़े:
चन्द्रमाँ के किन भागों वाले लोग होते हैं लोकप्रिय
क्या आप जानते है इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी विशेष मान्यताएं ?
साप्ताहिक लव राशिफल : इस सप्ताह जीवन साथी के साथ कैसे रहेंगे आपके संबंध