myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Palmistry - luck - line -wife-palm -good - fortune

पत्नी के हाथ में है अगर इस तरह की रेखा तो विवाह के बाद चमक उठेगी किस्मत

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री Updated 23 Jul 2020 07:26 PM IST
पत्नी के हाथ में हो यह रेखा : चमक उठेगी किस्मत
पत्नी के हाथ में हो यह रेखा : चमक उठेगी किस्मत - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ की रेखाओं को देखकर किसी भी इंसान के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगाया जा सकता हैं। हर इंसान की हाथ की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। इन रेखाओं के माध्यम से इंसान के भविष्य में क्या होने वाला हैं। उसका जीवन कैसे व्यतीत होगा। उसको किस तरह का जीवन साथी मिलेगा आदि तरह की जानकारियां ली जा सकती हैं ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि आज हम हाथों में मौजूद कुछ खास रेखाओं के बारे में जानेंगे। अगर पुरूष के हाथ में ये खास रेखाएं मौजूद हैं तो उसको एक सच्चा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही अगर पत्नी के हाथ में इस तरह की रेखाएं हैं तो क्या कुछ खास होगा....

१:-ऐसी मिलेगी पत्नी:- अगर किसी पुरूष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो यह जान ले कि वह एक सच्चा जीवन साथी होगा। माना जाता है कि जिन पुरूष के हाथ में दो विवाह रेखाएं होती है ऐसे पुरूष अपनी पत्नी से खूब प्यार करते हैं। वह हमेशा उनका साथ देते हैं। उसको खुश रखते हैं और उसके कैरियर बनाने आदि में मदद करते हैं। अगर इस तरह की रेखाएं किसी पुरूष के हाथ में हो तो उससे शादी करने में कोई बुराई नहीं है।

२:- बेहद शुभ होती है ये रेखाएं:- यदि किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा लम्बी हो तो ऐसी पत्नियां पुरूष के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं। वह पति के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। वह पति का हमेशा साथ निभाती हैं। इसी तरह अगर पत्नी के हाथ में सूर्य पर्वत रेखा लम्बी हो तो वह धनवान होती हैं। इस तरह की महिलाओं के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है।

माय ज्योतिष के अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा पाएं जीवन से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का सटीक निवारण

३:- लकी महिलाएं:- जिन महिलाओं के हाथ में कमल का निशान हो ऐसी महिलाएं पति के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं। यह निशान काफी शुभ होता है। इस निशान का मतलब होता है कि उक्त महिला पर धन की देवी कृपा हैं। ऐसी महिला पुरूष के लिए लकी साबित होती है।

४:-साफ दिल के होते हैं लोग:- जिन पुरूष के हाथ में मस्तिष्क रेखा सीधी होती हैं वह इंसान उतना ही दिल का अच्छा इंसान होता हैं। ऐसा व्यक्ति कभी भी अपने साथी से झूठ नहीं बोलता है। साथ ही वह अपने साथी का हमेशा ख्याल रखता है और साथ देता है। ऐसे लोग जीवन में अच्छी तरक्की करते हैं और इनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है.!

५:-चमकती है किश्मत:- जिन महिलाओं के हाथ में त्रिशूल का निशान हो ऐसी महिलाएं बेहद ही भाग्यशाली हैं। इनके साथ विवाह करने से व्यक्ति का जीवन, भाग्य बदल जाता हैं। और यह जीवन में अच्छी तरक्की करते हैं। हर कार्य में इन्हें सफलता मिलती है। हर क्षेत्र में कामयाबी इनका कदम चूमती है।
 

यह भी पढ़े :-


Kaal Sarp Dosh - यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य है काल सर्प दोष से परेशान, तो जरूर पढ़ें !

साढ़े - साती के प्रकोप से बचाव हेतु सावन में करें यह सरल उपाय

Sawan 2020: जाने सावन माह से जुड़ी यह 3 मान्यताएं




 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X