हस्तरेखा के अनुसार, हथेली पर विभिन्न चिन्ह होते है। अगर कभी आपने ध्यान दिया होगा तो आप ने भी अपनी हथेली पर ये सब चिन्हों को देखा ही होगा तो आइए आज जानते है इन चिन्हों के बारे में..
अगर त्रिशूल का निशान हथेली पर बना हो तो यह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है और वहीं किसी व्यक्ति की हथेली में हृदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो वह समाज में मान-सम्मान मिलता है और खुब नाम कमाते हैं। इसी के साथ यदि सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना हो तो व्यक्ति को सरकारी क्षेत्रों में लाभ एवं उच्च पद मिलता है।
गंगा दशहरा पर हरिद्वार गंगा घाट पर कराएँ 10 महादान- पाएँ 10 पापों से मुक्ति - 20 जून 2021
हस्तरेखा में राजयोग निशान:
हस्त शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मछली की चिन्ह हो तो यह भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह चिन्ह व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर होता है और यह चिन्ह हथेली पर बने हो से माना जाता है कि व्यक्ति की लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।गंगा दशहरा पर कराएं गंगा आरती एवं दीप दान, पूरे होंगे रुके हुए काम-20 जून 2021
व्यक्ति की हथेली में घोड़ा बना होने या फिर हथेली में स्तंभ की चिंह बना होने के कारण व्यक्ति अपने जीवन में राजयोग मिलता है और साथ ही वह व्यक्ति धनवान होता और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धनुष,चक्र, माला, वज्र, रथ, आसन या चतुष्कोण बना होता है, तो उस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और उसके पास धन की कभी कमी नहीं होती।
यदि जातक के अंगूठे में मछली का चिन्ह, वीणा या सरोवर जैसा निशान होते हैं तो व्यक्ति यशस्वी माना जाता है और साथ ही यह व्यक्ति अपने जीवन में करोड़पति बने की और पहुंचता है। इस सब चिंह को बहुत ही बारीकी से देखा जाता हैं।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि शनि पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह हो, चंद्र रेखा का भाग्य रेखा से संबंध हो या भाग्य रेखा हाथ की हथेली के मध्य से शुरू होकर गुरु पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्ति राज अधिकारी पद मिलता है और इन व्यक्तियों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है।
ये भी पढ़े:
आज का राशिफल 20 जून 2021 : इन 3 राशियों के लिए रविवार का दिन होगा बहुत ही ख़ास, जानें दैनिक भाग्यफल
जानें कौन सी माता के मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की मनाही
Shani Chalisa : जानें शनि चालीसा और उसका महत्व