myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   navratri 2021 day 3rd maa chandraghanta puja vidhi mahatva mantra significance

नवरात्रि 2021: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा शक्ति के स्वरूपों की करें इन मंत्रों के संग पूजा और आरती

my jyotish expert Updated 09 Oct 2021 09:18 AM IST
Navratri 2021
Navratri 2021 - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
आज नवरात्रि का तृतीय दिन मनाया जा रहा है। तथा नवरात्रि के तृतीय दिन पर दुर्गा माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। तथा नवरात्रि के तीसरे दिन मां की उपासना की जाती है। यह माना जाता है कि यदि मां चंद्रघंटा की पूरी विधि विधान और श्रद्धा भाव से पूजा की जाए तो उनकी कृपा प्राप्त होती है। तथा उनकी कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन हो सकते हैं। तथा साथ ही मां की दिव्या सुगंध क्यों का अनुभव भी होता है। कथा तथा माना जाता है कि मां दुर्गा का यह स्वरूप अर्थात मां चंद्रघंटा परम शांति दायक और कल्याणकारी देवी है। तथा इनके मस्तक में घंटे के आकार का एक अर्धचंद्र मौजूद होता है। तथा इसी कारण से मां दुर्गा के इस स्वरूप को चंद्रघंटा नाम से जाना जाता है। तथा मां चंद्र घटा के 10 हाथ होते हैं। और मां इस स्वरूप का वाहन सिंह होता है। तथा यदि आत्मा के इस स्वरूप सिंह की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए जाने की कैसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा और किन मंत्रों का करें उच्चारण। क्योंकि यह माना जाता है कि मां के इस स्वरूप की पूजा करते समय मंत्रों का उच्चारण करना व्यक्ति के लिए बहुत लाभदायक होता है।

नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 7 - 13 अक्टूबर

•  मां चंद्रघंटा की पूजा करने की विधि : - नवरात्रि के 9 दिन की अवधि में तीसरे दिन मां दुर्गा के स्वरूप चंद्र घटा की पूजा की जाती है। तथा मां के स्वरूप को लाल रंग के पुष्प चढ़ाए जाते हैं। और साथ ही मां को लाल रंग की सेबों का भोग लगाया जाता है। जब मां को आप भोग चढ़ाएं तो तो कुछ मंत्रों का जाप करते हुए घंटी का उपयोग जरूर करें। मां दुर्गा के इस स्वरुप को दूध अर्पित किया जाता है और दूध से बनी चीजों का ही भोग लगाया जाता है। तथा आप सामर्थ्य के अनुसार आप इन वस्तुओं का दान भी कर सकते हैं। तथा साथ ही मां चंद्रघंटा को माखन की खीर का भोग लगाया जाता है। तथा मां चंद्रघंटा बहुत खुश हो जाती हैं। मां की कृपा से भक्तों के सभी दुख दर्द और पीड़ाओं का नाश हो जाता है। और यदि आप मां चंद्रघंटा की इस प्रकार पूजा करते हैं तो आपको उनकी कृपा प्राप्त होती है। और उनकी कृपा का अर्थ है घर में सुख समृद्धि और वैभव में वृद्धि होना। तथा नवरात्रि के इस दिन यदि आप व्रत रखते हैं तो वह आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

• मंत्र का उच्चारण आपको पूजा के समय करना है।

 1. पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
       प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

• ध्यान के लिए मंत्र:

वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्।

सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥

मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।

खंग, गदा, त्रिशूल,चापशर,पदम कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानालंकार भूषिताम्।

मंजीर हार केयूर,किंकिणि, रत्नकुण्डल मण्डिताम॥

प्रफुल्ल वंदना बिबाधारा कांत कपोलां तुगं कुचाम्।

कमनीयां लावाण्यां क्षीणकटि नितम्बनीम्॥

• स्तोत्र पाठ:

आपदुध्दारिणी त्वंहि आद्या शक्तिः शुभपराम्।

अणिमादि सिध्दिदात्री चंद्रघटा प्रणमाभ्यम्॥

चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्टं मन्त्र स्वरूपणीम्।

धनदात्री, आनन्ददात्री चन्द्रघंटे प्रणमाभ्यहम्॥

नानारूपधारिणी इच्छानयी ऐश्वर्यदायनीम्।

सौभाग्यारोग्यदायिनी चंद्रघंटप्रणमाभ्यहम्॥

• मां चंद्रघंटा जी की आरती:

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।

मस्तक पर है अर्ध चन्द्र, मंद मंद मुस्कान॥

दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।

घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण॥

सिंह वाहिनी दुर्गा का चमके सवर्ण शरीर।

करती विपदा शान्ति हरे भक्त की पीर॥

मधुर वाणी को बोल कर सब को देती ग्यान।

जितने देवी देवता सभी करें सम्मान॥

अपने शांत सवभाव से सबका करती ध्यान।

भव सागर में फसा हूं मैं, करो मेरा कल्याण॥

नवरात्रों की मां, कृपा कर दो मां।

जय माँ चंद्रघंटा, जय मां चंद्रघंटा॥ 

इस नवरात्रि, सर्व सुख समृद्धि के लिए कामाख्या देवी शक्ति पीठ में करवाएं दुर्गा सप्तशती का विशेष पाठ : 7 - 13 अक्टूबर 2021 - Durga Saptashati Path Online
नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021
जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली





 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X