अश्विनी नक्षत्र में चैत्र नवरात्र यानी नव संवतसर का आरम्भ हो रहा है ।नवरात्रि के प्रथम पूजन और वर्ष के प्रथम दिन ही देर रात्रि में राशि चक्र की प्रथम राशि मेष में सूर्य और चंद्रमा एक साथ भ्रमण करेगें ।
यानी इस नवरात्रि में मनोबल और आत्मबल का समावेश रहेगा । देव गुरु का राशि परिवर्तन भी इस नवरात्रि की शुभता को और बढ़ता है|
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त:-
अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि
5:20 am से 02:20 दोपहर तक रहेगा
घट स्थापना का विशेष शुभ समय होगा
सुबह 05:20 से 10:30 तक
और दूसरा शुभ मुहूर्त होगा
दोपहर 11:40 से 12:45 तक अभिजीत मुहूर्त
13 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
14 अप्रैल, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
16 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता पूजा
18 अप्रैल, रविवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल, सोमवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
21 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, भगवान राम का जन्म दिवस।
22 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण