चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो चूका है। इस त्योहार में श्रद्धालु माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने घर-संसार की खुशियों की मनोकामना करते हैं। नौ दिनों तक भक्त व्रत-उपवास भी रखते हैं। इन दिनों लोग खास नियमों का पालन करते हैं। पर कुछ ऐसे भी नियम हैं जिनका पालन करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर इन चीजों का पालन आप नहीं कर रहे हैं तो आपकी पूजा अधूरी रह जाएगी। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि में ऐसी कौन सी काम है जो हमें भूल से भी नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान किसी प्रकार के खाने में लहसुन और प्याज का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। इसीलिए ऐसे समय पर इसे वर्जित करना चाहिए।
- जो व्यक्ति नवरात्रि का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं उन्हें काले कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रातः स्नान कर के साफ़ कपड़े पहनना चाहिए। साफ़-सफाई से भगवान प्रसन्न होते हैं।
- इन दिनों उपवास रखने वाले लोगों को अपने बाल और दाढ़ी-मूंछ भी नहीं कटाने चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। इसीलिए ऐसे वक़्त पर बच्चों के मुंडन भी नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि के समय कभी भी घर को खाली छोड़कर बाहर ना जाएं। मां दुर्गा के सामने हमेशा अखंड दीप जलाएं।
- नवरात्रि के नौ दिनों तक मांसाहारी खाना और शराब जैसी चीजों का इस्तेमाल ना करें। हिंदुओं में इसे अधर्म माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कोई मनोकामना पूरी नहीं होने वाली है।
- ऐसे वक़्त पर शारीरिक सम्बन्ध भी नहीं बनाना चाहिए। अगर आप व्रत-उपवास कर रहे हैं तो आपको ब्रह्मचार्य का पालन करना होगा। इससे आपकी पूजा भी सफल होगी।
- नवरात्रि शुरू होने से पहले ही अपने नाख़ून को काट लें। इस दौरान नाख़ून काटना अशुभ माना जाता है।
- जो व्यक्ति नवरात्रि का उपवास रखते हैं उन्हें नौ दिनों तक बिना चमड़े वाली चीजें पहनना चाहिए।
- ऐसे समय पर अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। नौ दिनों तक व्रत रखने से आपकी शरीर कमज़ोर पद सकती है। खाने में मूंगफली, मखाने और मेवे जैसे खाने का ग्रहण करें।
- खाने में सिन्धा नमक का इस्तेमाल करें।
नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप
कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप
जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?