नवरात्रि के नौ रंगों में से प्रत्येक देवी का रंग गुणवत्ता का प्रतिक है।
- पीला रंग शैलपुत्री माता का होता है। पीला रंग खुशियों का प्रतिक होता है | पीला रंग त्यौहार का रंग इसलिए पीला रंग से यदि नवरात्रि शुरू किए जाए तो बहुत ही शुभ होता है |
- हरा रंग देवी ब्रह्मचारिणी का होता है। हरा रंग विकास , प्रकृति और ऊर्जा का प्रतीक है |
- ग्रे रंग चंद्रघंटा माता के लिए माना जाता है | ग्रे रंग दुश्मनों पर विजय पाने का प्रतीक होता है ।
- नारंगी रंग कुष्मांडा माता का होता है। नारंगी रंग खुशी और ताकत का प्रतीक होता है ।
- सफेद रंग स्कंदमाता का माना जाता है। सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है और मन में सकारात्मकता बनाए रखता है ।
- लाल रंग कात्यायनी देवी का होता है । लाल रंग ताकत का प्रतीक होता है।
- रॉयल ब्लू रंग देवी कालरात्रि का होता है । मान्यता है कि कालरात्रि देवी की शक्तिशाली ऊर्जा नीले रंग में सन्निहित होती है।
- गुलाबी रंग महागौरी देवी के लिए माना जाता है। रंग गुलाबी आशा और परिप्रेक्ष्य की ताजगी का प्रतीक है।
- बैंगनी रंग सिद्धिदात्री देवी का होता है । बैंगनी रंग दिमागी शक्ति और बल का प्रतीक होता है।
क्यों है यह मंदिर विशेष ? जानें वर्षों से कैसे जल रहा है पानी से दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार सजाएं अपना घर, जानें मुख्य दिशाएं
नवरात्रि से जुड़ी यह कुछ ख़ास बातें नहीं जानतें होंगे आप !