नागपंचमी को कराएँ प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में विशेष अभिषेक, अभी बुक करें
नागपंचमी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष नाग पंचमी की तिथि 12 अगस्त की दोपहर 3:00 बज कर 24 मिनट से शुरू होगी और 13 अगस्त के 1:42 तक ही रहेगी। लेकिन उदया तिथि के हिसाब से नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त को ही मनाया जाना चाहिए इस दिन आपको सुबह 5:49 से 8:28 तक के बीच में पूजा करनी चाहिए क्योंकि यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है।
मनोकामनाएं पूरी करने के लिए नागपंचमी को करें ये उपाय
ऐसे तो पूरा सावन का महीना ही महादेव के पूजन के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का पूजन करने से आपको फल दोगुना होकर मिलता है। इस दिन अपनी जो भी मनोकामना रखकर आप महादेव के सामने जाएंगे वह आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। तो आइए जानते हैं कि महादेव के सामने नाग पंचमी के दिन कौन सी अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने से आपकी मुरादे पूरी होंगी
1. अगर आप बहुत लंबे समय से संतान की कामना कर रहे हैं तो इस दिन भगवान भोले शंकर का दूध से रुद्राभिषेक करें और उनसे अपनी संतान की कामना करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान प्राप्त होगी।
2. अगर आपके किसी भी कार्य में बहुत लंबे समय से बार-बार विघ्न पड़ रहे हैं तो आपको महादेव का अभिषेक दही से करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे रुकावटें दूर हो जाएंगी और आप काम को अच्छे से कर पाएंगे।
3. ऐसे तो हमारे जीवन में तनाव हमेशा ही बना रहता है लेकिन अगर यह तनाव अत्यधिक है तो आपको इसे दूर करने के लिए भगवान शिव को गन्ने के रस से अभिषेक करना होगा। इससे आपका मन चंचलता से दूर शांति की ओर बढ़ेगा और तनाव भी जरूर कम होगा।
4. अगर आपके घर में कोई किसी भी रोग से पीड़ित है या आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं है तो नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का घी से अभिषेक करें ऐसा करने से परिवार में सबका स्वास्थ अच्छा रहता है।
5. जो भी लोग मोक्ष की कामना करते हैं उन्हें भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अपने जीवन की सारी सुख समृद्धि मिलेगी और उसके बाद भी वह व्यक्ति मोक्ष के मार्ग की ओर बढ़ सकता है।
6. अगर आपके घर में आर्थिक संकट आ गया है और आप उससे बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं तो महादेव का अभिषेक गन्ने के रस से कीजिए। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।
7. हम सभी जीवन में कई सारे पाप और पुण्य के बारे में बहुत बार सोचते हैं। इसलिए अगर आप अपने जीवन में पुण्य अर्जित करना चाहते हैं तो इस दिन भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उनके सामने अपने सभी गलतियों के लिए माफी मांगे।
8. अगर आप किसी खास मनोकामना को पूरी करवाना चाहते हैं तो महादेव का अभिषेक पंचामृत से करें। ऐसा करने के दौरान भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें।
ये भी देखें:
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ
रुद्राभिषेक है शिव जी को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय, महाकालेश्वर में कराने हेतु बुक करें
जानिए अपने घर की बनावट का शुभ या अशुभ प्रभाव पूछिए वास्तु विशेषज्ञ से