जानिए कैसे मिटाएं मंगल और बुध ग्रह के दोष
- फोटो : google
मनुष्य के जीवन में ग्रहों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। जब कोई ग्रह कमज़ोर स्थिति में होता हैं। तो व्यक्ति के जीवन में व्यापक असर पड़ता हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा, शनि और शुक्र ग्रह बुध के मित्र हैं, जबकि गुरु और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। अगर मंगल ग्रह की बात करे तो सूर्य, गुरु और केतु इसके मित्र हैं एवं शनि और राहु इसके शत्रु माने जाते हैं। मंगल और बुध जब कमज़ोर दशा में होते हैं। तब गृहस्त जीवन में अड़चने आने लगती हैं, सरकारी कार्य में रुकावट आती हैं, मानसिक पीड़ा एवं हथियारों के कारण चोट लगने का खतरा रहता हैं। इसके अतिरिक्त भी बुध और मंगल दोष की वजह कई समस्यों का सामना करना पड़ सकता हैं। परंतु छोटे-छोटे उपायों से मंगल और बुध ग्रह के दोषों को समाप्त किया जा सकता है। जानिए इन ग्रहों को बेहतर करने के उपाय।
ग्रहों को दोष मुक्त करने के रामबाण उपाय -:
मंगल
- ज़मीन पर सोने का प्रयास करें, एवं सोते समय लाल कपड़े में सौफ बांधकर शयनकक्ष में रखें।
- घर बनवाते वक्त लाल पत्थर अवश्य लगवाएं। घर में लाल पुष्प वाला पौधा या पेड़ लगाएं।
- सप्ताह में एक दिन नमक न खाएं। गुड़ और दलिया का सेवन करें।
अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें
बुध
- भोजन में हरी सब्ज़ियां खाएं। एवं गाय को हरा चारा खिलाएं। आप हरा तोता भी पाल सकते हैं।
- घर में तुलसी का पौधा लगाए और बुधवार को तुलसी पत्र का सेवन करें।
- बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में मूंग के लड्डु बांटे।
ये भी पढ़े:
जानिए माँ के किस मंदिर में चढ़ाई जाती हैं चमत्कारी सात्विक रूप से बलि
आज नारद जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
राहु, केतु और शनि की बिगड़ी दशा के लिए लाल किताब के नुस्खे