१:-मेष राशि:- मेष राशि वाले शिव जी की पूजा के बाद 'ह्रीं ॐ नमः शिवाय ह्रीं' इस मंत्र का 108 बार जप करें। शहद, गु़ड़, गन्ने का रस, लाल पुष्प शिव जी को चढ़ाएं।
२:-वृष राशि:- इस राशि के व्यक्तियों को मल्लिकार्जुन जी का ध्यान करते हुए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। और कच्चे दूध, दही, इत्र, शहद,श्वेत पुष्प शिव जी को चढ़ाए।
३:-मिथुन राशि:- इस राशि वाले व्यक्तियों को महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए 'ॐ नमो भगवते रूद्राय' मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए।साथ ही हरे फलों का रस, मूंग, बेलपत्र शिव जी को चढ़ाए।
४:-कर्क राशि:- कर्क राशि वाले शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ हौं जूं सः' मंत्र का 1 माला जप करें। और शिवलिंग पर कच्चा दूध, दही , शहद, बेलपत्र आदि चढाएं।
५:-सिंह राशि:- सिंह राशि वाले 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम, उर्वारूकमिव बन्ध्नान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्.' इस मंत्र का कम से कम 21 या 11 बार जप करें, इसके साथ ही ज्योतिर्लिंग पर जल से अभिषेक करें।
६:- कन्या राशि:- कन्या राशि के जातक 'ॐ नमो भगवते रूद्राय' मंत्र का 3 माला जप करें। हरे फलों का रस, बेलपत्र, नीले पुष्प शिव जी को चढाएं।
विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए शिवरात्रि पर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक : 11 मार्च 2021
७:-तुला राशि:- तुला राशि वाले भगवान शिव की कृपा आप पर सदैव बनी रहें इसके लिए, शिव पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें और दूध, दही, घी, मक्खन, मिश्री शिव जी को चढ़ाए।
८:-वृश्चिक राशि:- इस राशि के लोंगो को शिव की कृपा पाने के लिए ‘ह्रीं ॐ नमः शिवाय ह्रीं’ मंत्र का जप करें। और बेलपत्र, लाल पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें।
९:-धनु राशि:- धनु राशि वाले 'ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्रः प्रचोदयात।।' इस मंत्र से शिव जी की ध्यान करें। शिवलिंग पर शुद्ध घी, शहद, मिश्री, पीले पुष्प, पीले फल चढ़ाएं।
१०:-मकर राशि:- मकर राशि वाले भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिये त्रयम्बकेश्वर जी का ध्यान करते हुए 'ॐ मंत्र का 5 माला जप करें, इसके अलावा भगवान शिव जी को सरसों का तेल, कच्चा दूध, जामुन, नीले पुष्प से अभिषेक करें।
११:-कुंभ राशि:- कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। जिस वजह से कुंभ राशि के जातको को ॐ नमः शिवाय' का जप करें, जप के समय केदारनाथ जी का ध्यान करें, कच्चा दूध, सरसों का तेल, तिल का तेल, नीले पुष्प शिव जी के लिए चढाएं।
१२:- मीन राशि:- मीन राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात।। इस मंत्र का जप करें, जिससे आपको धन लाभ होगा।
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष के अनुसार -
महाशिवरात्रि तिथि- 11 मार्च 2021 में रहेगी।
महानिशीथ काल पूजन - 11 मार्च रात 11 बजकर 44 मिनट से रात 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगी।
निशीथ काल पूजा मुहूर्त : 11 मार्च देर रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
अवधि-48 मिनट
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त : 12 मार्च सुबह 6 बजकर 36 मिनट से दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक।
चतुर्दशी तिथि शुरू: 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 12 मार्च दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगी।
यह भी पढ़ें :-
बीमारियों से बचाव के लिए भवन वास्तु के कुछ खास उपाय !
क्यों मनाई जाती हैं कुम्भ संक्रांति ? जानें इससे जुड़ा यह ख़ास तथ्य !
जानिए किस माला के जाप का क्या फल मिलता है