2020 महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
हिंद धर्म में मुहूर्त का अपना अलग स्थान होता है उसके जरिए ही शुभ काम की शुरूआत की जाती है। जब भी कोई पूजा की जाती है तो उसका एक विशेष मुहूर्त होता है, उस मुहूर्त पर पूजा करने से आप मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त है 21 फरवरी शाम 5 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानि 22 फरवरी शाम 7 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार अगले दिन मंदिर में पूर्ण विधि विधान से पूजा-अर्चना की जायेगी। अगर आप भी इसी शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का व्रत तथा अराधना करते हैं तो आपको मनचाहा फल मिलेगा।
जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त
कहा जाता है बाबा भोलेनाथ इतने सीधे हैं ये सिर्फ गंगाजल के जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त को मनचाहा फल दे देते हैं। लेकिन आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप विशेष मुहूर्त पर जलाभिषेक करेंगे तो आपके सारे बिगड़े काम जरूर बनेंगे। इस बार महाशिवरात्रि के दिन 21 फरवरी को प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक शिवलिंग का जलाभिषेक करें, आपको मनचाहा फल मिलेगा।
जलाभिषेक के महत्व
- अगर आप शहद के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं तो असाध्य रोगों का नाश होगा साथ ही स्वस्थ जीवन यापन करेंगे।
- जलाभिषेक करने से धन की प्राप्ति होती है और हमेशा भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहती है।
- गंगाजल के साथ आप दूध का जलाभिषेक करते हैं तो कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
- देशी घी के साथ अगर आप जलाभिषेक करते हैं तो गृह क्लेश का नाश होगा और परिवार में हमेशा खुशहाली रहेगी।
- जलाभिषेक के साथ आप दही का भी उपयोग कर सकते हैं।