महादेव को प्रसन्न करने के बहुत से तरीके हैं परन्तु उन सभी में से सबसे सरल तरीका है महामृत्युंजय जाप का। यह जाप अत्यंत ही शक्तिशाली व लाभकारी प्रमाणित होता है। इस जाप को करने वाले व्यक्ति के जीवन के सभी कष्टों का नाश हो जाता है। उसे अकाल मृत्यु व नकारात्मक ऊर्जाओं का कोई भय नहीं रहता। मान्यताओं के अनुसार यह जाप रोगी व्यक्ति को स्वस्थ बनाने की शक्ति रखता है। बड़ी से बड़ी बीमारी भी इस जाप के आगे हार मान लेती है। यह जप न केवल व्यक्ति के मंत्र उच्चारण से बल्कि उसके सुनने से भी मन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
अक्षय तृतीया पर देवी विंध्यवासिनी के श्रृंगार पूजा से जीवन की समस्याएं होंगी दूर, मिलेगा धन लाभ का आशीर्वाद : 26-अप्रैल-2020
इस मंत्र का संबन्ध केवल धार्मिक कथन से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस मंत्र के स्वर व मंत्र उच्चारण से उत्पन्न हुई ध्वनि व्यक्ति का मन प्रसन्नकर उसे सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करती है। इस मंत्र के शक्तिशाली प्रभाव से आरोग्यता की प्राप्ति होती है । यह मंत्र जन्म-दोष, ग्रह दोष, जमीन-ज़ायदाद का बटवारा, महारोग, धन हानि, महामारी जैसी समस्याओं का भी निवारण करता है। यदि किसी व्यक्ति का मन धार्मिक कार्यों से विमुख हो गया है तो उसे यह जाप अवश्य ही करना चाहिए।
महामृत्युंजय के जाप से महादेव अतिप्रसन्न होते हैं। महादेव को खुश करने से जीवन की सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है और यदि महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से महादेव को प्रसन्न किया जाए तो वह स्वयं समस्त विपदाओं से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। महादेव का जलाभिषेक करने से भी उनकी कृपा बहुत बरसती है। उनकी पूजा करते समय उन्हें बेलपत्र व धतूरा अवश्य ही अर्पण करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें की उसका उच्चारण बिलकुल शुद्ध रूप से किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े :-
जानिए माँ विंध्यवासिनी के चार आरतियों का रहस्य
श्री गणेश की आराधना से होगा समस्त रोगों का निवारण
क्यों है मां विंध्यवासिनी की पूजा हेतु अक्षय तृतीया का दिन सर्वोत्तम