देश में इन दिनों किसान आंदोलन का सैलाब आया हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा व देश के अनेक संभागों में किसान एवं सरकार के बीच रस्सा-कस्सी की स्थिति बनी हुई है। राकेश टिकैत सर्वमान्य किसान नेता के रूप में देश में उभरे हैं। राकेश टिकैत कृषि किसान तथा आम जनमानस के लिए नई आशा से कम नहीं हैं। ज्योतिषाचार्य राजेश जी महाराज (निदेशक, लोकमंगल ज्योतिष अनुसंधान संस्थान, बांदा, उत्तर प्रदेश) के अनुसार किसान आंदोलन का निश्चित समाधान कब तक होगा इस आशय से जुड़ा किसान नेताओं का ज्योतिष इस प्रकार है :-
श्रवण नक्षत्र मकर राशि में जन्मे राकेश टिकैत का जन्म लग्न कर्क है। चंद्रमा की दृष्टि गुरु, चंद्र का केंद्र त्रिकोण योग तथा वर्गोत्तम शुक्र, मंगल के प्रभाव से सर्वमान्य किसान नेता के रूप में देश में उन्हें प्रसिद्धि मिलेगी। इनकी जन्मपत्री में शनि महादशा में शनि अंतर तथा शनि, शुक्र युति किसान आंदोलन के मध्य से मशहूर कर रही है। भारतवर्ष की लग्न राशि मकर, राकेश की राशि मकर तथा उत्तर प्रदेश की राशि मकर पंचग्रही एवं षडग्रही विरोधी ग्रहों से पीड़ित है। जो किसी क्रांति या आंदोलन से जनहित को सूचित करती है।
2021, फरवरी मास का दूसरा व तीसरा सप्ताह किसान आंदोलन के लिए निर्णायक हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से महाउपद्रवकारी (हिंसा, तोड़-फोड़, राजनैतिक अस्थिरता, प्राकृतिक प्रकोप आदि) तारीखें 9, 10, 11, 12 एवं 13 फरवरी होंगी। सरकार को विपक्ष एवं किसानों के विरोध का जबरदस्त सामना करना होगा।
25 फरवरी, 2021 के बाद 31 मार्च आने तक नया कृषि कानून अंशिक सुधारों के साथ सरकार व किसान के बीच समन्वय के रास्ते से देश में लागू होगा। ऐसे हैं ज्योतिषीय ग्रह योग। सरकार को इस कृषि कानून को नए सिरे से लागू करने में कामयाबी मिलेगी। यह किसान आंदोलन उत्तर प्रदेश की राजनैतिक दिशा को परिवर्तीत करने वाला होगा।