कुंभ संक्रांति पर क्या करें :
1 : कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए | जल्दी उठकर सूर्य देव की पूजा करते हुए उन्हें अर्घ्य देनी चाहिए | कुंभ संक्रांति के दिन आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करना चाहिए | यह पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख बना रहेगा |
2 : कुंभ संक्रांति के शुभ दिन सूर्य भगवान की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए | सूर्य भगवान की पूजा करने से घर-परिवार में किसी भी सदस्य के ऊपर कोई मुसीबत या रोग का सामना नहीं करना पड़ता है | जीवन के अनेक दोष भी दूर हो जाते हैं और भगवान की कृपया और आशीर्वाद प्राप्त होता है । प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
कुम्भ 2021 में शिव शंकर को करें प्रसन्न कराएं रुद्राभिषेक, समस्त कष्ट होंगे दूर
3. कुंभ संक्रांति के दिन दान करने से बहुत ही फल प्राप्त होता है | खाद्य वस्तुओं, वस्त्रों और गरीबों को दान अत्यंत ही फलदायी माना जाता है । कहा जाता है की यदि कोई व्यक्ति कुंभ संक्रांति के दिन दान करता है तो उसको अंत काल में उत्तम धाम की प्राप्ति होती है। इस उपाय से जीवन के अनेक दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
4. कुंभ संक्रांति के दिन गंगा स्नान का बहुत महत्व होता है | गंगा नदी में पवित्र स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए मां गंगा का ध्यान करें। अगर आप कुंभ संक्रांति के अवसर पर गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो आप यमुना, गोदावरी या अन्य किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।
5.इस शुभ दिन पर सूर्यदेव के बीज मंत्र का जाप किया जाता है | जाप करने से मनुष्य को अपने दुखों से छुटकारा शीघ्र मिल जाता है।
यह भी पढ़े :-
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय