भारत की सबसे खास बात यह है की यहां अलग -अलग धर्म के लोग मिल – जुल कर रहते है। यहां एक जगह आपको मंदिर की भजन कीर्तन की आवाज सुनने को मिलेगी तो वही दूसरी तरफ माजिद की नवाज सुनकर आपकी सुबह की शुरुवात होगी । भारत में आपको मंदिर, माजिद, गुरुद्वारे, चर्च सभी तरह के धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे। हर धार्मिक स्थल अपने अपने नियम है हालाकि इन जगह जाकर सभी नियमों का पालन करना पड़ता है। एक तरफ जहां गुरुद्वारे में आपको सिर पर कपड़ा रखने को कहते है तो वही दूसरी तरफ कई जगह आपको शांति बनाए रखने के लिए कहा जाता है। अगर मंदिर की बात की जाए तो अपने इस बात का जरूर ध्यान दिया होगा की मंदिर में प्रवेश करने से पहले आप सबसे पहले घंटी को बजाते है या जब भी हम घर में पूजा पाठ या आरती करते है तो घंटी जरूर बजाते है। आपको बता दे की घंटी बजाने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों कारण हैं।
धार्मिक कारण-
1 ऐसा माना जाता है कि जब हम किसी मंदिर में प्रवेश करते हैं तो मंदिर में मौजूद देवता की अनुमति लेने या उसका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए घंटी बजाई जाती है।
2- यह भी कहा जाता है कि कई बार मंदिर के देवता सोए हुए होते हैं ऐसे में घंटी बजाकर पहले उन्हें जगाना चाहिए फिर पूजा करनी चाहिए।
3- देवताओं की प्रसन्नता के लिए भी घंटी बजाई जाती है। कहा जाता है कि देवताओं को घंटा, शंख की आवाज काफी पसंद होती है। घंटी की आवाज से देवता प्रसन्न होकर देवता भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। यही कारण है कि मंदिर में घंटी बजाई जाती है। इसीलिए मंदिर में प्रवेश करते समय घंटानाद अवश्य करें, और थोड़ा समय घंटे के नीचे खडे़ रह कर घंटानाद का आनंद अवश्य लें। ऐसा माना जाता है की घंटी की आवाज आपके जीवन में शांति व प्रसन्नता बनाए रखती है।
वैज्ञानिक कारण-
1. वैज्ञानिकों का कहना है कि,घंटी बजाने से वातावरण में एक कंपन पैदा होता है। इस कंपन के वायुमंडल में फैलने से जीवाणु, विषाणु इस तरह के सूक्ष्म जीव आदि नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है। हर तरफ सकारात्मक वातावरण हो जाता है।
2. यही वजह है की जिन जगहों पर घंटी बजने की आवाज नियमित रूप से आती है वहा पॉजिटिव शक्तियों का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ घंटियों की ध्वनि का मानव मष्तिक और मन पर भी बेहद गहरा प्रभाव पड़ता है।
3. इससे शान्ति का अनुभव होता है जिससे स्ट्रेस लेवल काफी हद तक कम होता है। इसी वजह से लोग घर के दरवाजों और खिड़कियों पर भी विंड चाइम्स लगवाते हैं, ताकि उसकी ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां हटती रहें और सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश कर सकें।