आइए जानते हैं कि शनिदेव का कौन सा वाहन आपके के लिए है शुभ और कौन सा अशुभ?
* शनिदेव के सभी 9 वाहनों में से एक है हंस। इस पर सवार शनि भगवान को सबसे शुभ माना जाता है। हंस पर सवार शनिदेव व्यक्ति के मान-सम्मान और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है।
* शनिदेव का वाहन सियार हो, तो इसे अशुभ मानते हैं। इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
* अगर शनि का वाहन भैंसा है, तो व्यक्ति को जीवन में उससे मिला-जुला फल प्राप्त होता है। तमाम कोशिशों के बाद ही उसे जीवन के कार्यों में सफलता मिलती है।
* शनिदेव का वाहन अगर कौआ है, तो परिवार के सदस्यों के बीच में कलह बढ़ जाती है। ऐसे समय में शांति से मसले को सुलझाना चाहिए।
* शनिदेव का वाहन हाथी भी होता है। जिसे अशुभ माना जाता है। यह विपरीत फल देता है।
शनिदेव के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिष से संपर्क करें
* सिंह को भी शनिदेव की सवारी माना गया है। सिंह पर सवार होने से शत्रुओं से विजय प्राप्ति होती है।
* ऐसा माना जाता है कि शनिदेव घोड़े पर सवार होकर भी न्याय करते हैं और लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। घोड़े को शनिदेव की शक्ति का प्रतीक माना गया है।
* शनिदेव का वाहन गधा भी होता है। इसे शुभ नहीं माना जाता है। लोगों के काफी प्रयासों के बाद ही जीवन में सफलता की प्राप्त होती है।
* कुत्ते और गिद्ध पर सवार शनिदेव का गोचर होने पर व्यक्ति के घर में चोरी, बीमारी और कई प्रकार से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। गिद्ध पर सवार शनिदेव व्यक्ति को हमेशा बीमार करते हैं।
ये भी पढ़े:
क्या आप जानते है बारिश और नौतपा के बीच सम्बन्ध ? जरूर पढ़ें ये ख़ास रहस्य
नौतपा किसे कहते है ? जानें ये क्यों और कैसे होता है ?
जानें किस ग्रह के कारण मां को कष्टों का सामना करना पड़ता है ?