myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Karvachauth shubh muhurat tithi state City moon rise timings

Karwa Chauth 2021: जानिए इस वर्ष क्या होगा करवा चौथ की सही तिथि और आपके शहर में किस समय दिखाई देगा चांद

My Jyotish Expert Updated 23 Oct 2021 04:30 PM IST
karwa chauth
karwa chauth - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं साथिया वे चाहती हैं कि यही उनके सातों जन्म तक पति बने। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व का बहुत ही खास महत्व है। करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और रात को चन्द्रमा की पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। Karwa Chauth हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाया जाता है। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। गांव की महिलाएं हो या शहरी महिलाएं सभी एस पर्व को पूरे दिल से मनाते हैं और अपने पति की लंबी उम्र की मनोकामना करती है वह सुबह से लेकर शाम तक भूखी प्यासी रहती है क्योंकि वह सातो जनम इन्ही को अपने पति के रूप में पाना चाहती हैं। 


कहीं आप किसी ग्रह दशा से प्रभावित तो नहीं? पूछिए प्रसिद्ध ज्योतिषी से


कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवाचौथ कहते हैं। करवाचौथ दो शब्दों से मिलकर बना है, 'करवा' यानि कि मिट्टी का बर्तन व 'चौथ' यानि गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी। प्रेम, त्याग व विश्वास के इस अनोखे महापर्व पर मिट्टी के बर्तन यानि करवे की पूजा का विशेष महत्त्व है, जिससे रात्रि में चंद्रदेव को जल अर्पण किया जाता है। 


तिथि और समय

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर से
 कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर
 चांद निकलने का समय- रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर
 पूजन का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात में 08 बजकर 51 मिनट तक 
24 अक्टूबर 2021, चंद्रोदय का समय 
देहरादून में 8:03 बजे
शिमला में 8:06 बजे
चंडीगढ़ में 8:11 बजे
लखनऊ में 8:00 बजे
पटना में 7:45 बजे
शाहजहांपुर - 8:03 बजे
कोलकाता में 7:40 बजे
भोपाल में 8:23 बजे
गांधीनगर में 8:42 बजे
मुंबई में 8:51 बजे
बेंगलुरु में 8:12 बजे
चेन्नई में 8:32 बजे
हैदराबाद में- 8:33 बजे
बुलंदशहर में - 8:10 बजे
सम्भल में - 8:07 बजे
अमरोहा में - 8:06 बजे
हरदोई में - 8:03 बजे
फिरोजाबाद में - 8:11 बजे
मुजफ्फरनगर में - 8:08 बजे
झांसी में - 8:16 बजे
फतेहपुर में - 8:04 बजे
अमृतसर में- 08:15 बजे
श्रीनगर में- 08:08 बजे
अहमदाबाद में- 08:45 बजे
प्रयागराज में- 08:02 बजे
गाजियाबाद में - 8:11 बजे
अलीगढ़ में - 8:10 बजे
वाराणसी में - 7:56 बजे
कानपुर में- 8:05 बजे
आगरा में - 8:12 बजे
मेरठ में - 8:09 बजे
नोएडा में- 8:12 बजे
गोरखपुर में- 7:51 बजे
बरेली में - 8:04 बजे
मथुरा में- 8:15 बजे
मुरादाबाद में- 8:05 बजे
सहारनपुर में- 8:08 बजे
अयोध्या में- 7:56 बजे
बदायूं में- 8:06 बजे
रामपुर में- 8:04 बजे
फर्रुखाबाद में- 8:07 बजे
हापुड़ में- 8:10 बजे
मिर्जापुर में- 7:58 बजे
इटावा में- 8:09 बजे
रायबरेली में- 8:01 बजे
गोंडा में - 7:56 बजे
आजमगढ़ - 7:54 बजे
जौनपुर - 7:56 बजे 


ये भी पढ़ें-
जानिए अपने घर की बनावट का शुभ या अशुभ प्रभाव पूछिए वास्तु विशेषज्ञ से 

दरिद्रता से मुक्ति के लिए ज़रूरी है अपने ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी, देखिए अपनी जन्म कुंडली मुफ़्त में 

कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से



 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X