कार्तिक पूर्णिमा के दिन करे यह काम , होंगी मन की सभी मनोकामनाए पूरी :
- सबसे पहेले सुबह उठकर स्नान करें और सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और घर के मंदिर और जिस भी जगह तुलसी का पोधा स्थापित हो उस जगह की सफाई अच्छे से करे | कहा जाता है की माता लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करती जिस घर में गंदगी होती है | जिस घर में सफाई रहती है माता लक्ष्मी उस घर में अपनी कृपा बरसाती है |
- भूमि पर सोना कार्तिक मास का तीसरा प्रमुख काम माना गया है। भूमि पर सोने से मन में सात्विकता का भाव आता है तथा अन्य विकार भी समाप्त हो जाते हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत, उपवास का अधिक महत्व माना जाता है। व्रती को इस दिन पत्तों पर भोजन करना चाहिए, इससे व्रत का फल पूरा मिलता है।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गौ दान का विशेष महत्व माना जाता है, गौ दान का अनंत पुण्यदायी फल प्राप्त होता है।
- कार्तिक पूर्णिमा पर गरीबों को चावल दान करना बहुत शुभ होता है, चावल को चंद्रमा का कारक माना जाता है इस दिन चावल दान करने से चंद्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
- पूर्णिमा के दिन पत्नी, बच्ची, माता को उपहार भेंट करें, इससे चंद्रमा की स्थिति ठीक होती है।
भूल कर भी न करें ये काम :
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को न तो उखाडे़ं और न हीं तुलसी के पत्तों को तोड़ना चाहिए।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन उड़द, मसूर, करेला, बैंगन और हरी सब्जियां का सेवन नहीं करना चाहिए।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी बुजु्र्ग का अपमान बिल्कुल भी न करें।
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय