- यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते है तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपया आप पर बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती | मान्यता है की कार्तिक मास में विशेष कर की कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों की माफी मिल जाती है और धन की प्राप्ति होती है।
- दूसरा सबसे सरल उपाय है कार्तिक पूर्णिमा के दिन का विधिविधान से व्रत | माना जाता है व्रत रखने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है और यदि व्रत पुरे मन और श्रद्धा से रखा जाए तो ईश्वर अपनी कृपा बरसाते है और जीवन से आर्थिक परेशानी ख़त्म हो जाती है |
- यदि आप चाहते है की आपके घर में धन की वर्षा हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को घी और खाने का दान करें |
- घर में धन की बरकत होगी यदि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्य भगवान को चावल और पुष्प डाला हुआ जल चड़ाये | जीवन की धन से सम्बंधित सभी परेशानियाँ दूर हो जाएंगी।
- पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पीपल के वृक्ष पर निवास रहता है। पूर्णिमा के दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
- कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधें।
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय