myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Jyotish Tips: Know the reason behind the sight of a pregnant woman and ways to get rid of her eyesight

Jyotish Tips: जाने गर्भवती महिला को नज़र लगने का कारण और नज़र उतारने के उपाय

Myjyotish Expert Updated 10 Mar 2022 04:05 PM IST
जाने गर्भवती महिला को नज़र लगने का कारण और नज़र उतारने के उपाय
जाने गर्भवती महिला को नज़र लगने का कारण और नज़र उतारने के उपाय - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने गर्भवती महिला को नज़र लगने का कारण और नज़र उतारने के उपाय


हमारा जीवन बेहतरीन चल रहा होता है। सब काम अच्छे से पूरे हो रहे होते है। जीवन में खुशियां और कामयाबी मिल रही होती है। ऐसे में हमारे आस पास के कुछ लोग खुश होते है वही कुछ जलते भी है। उन्ही लोगो की बातों से हमे नज़र लग जाती है। जैसे कि आपके सब काम बन रहे होते है, आप बहुत खुश होते है कुछ लोग आकर कह देते है बहुत खुश रहते हो क्या बात है? या फिर आप स्वस्थ रहते है तो कहते है आपका सही है आपको कोई बीमारी नही होती है आप हमेशा एक्टिव रहते है। और इसके बाद हम बीमार हो जाते है या काम बनने बंद हो जाते है। यही सब कारण होते है नज़र लगने के। गर्भावस्था के दौरान तो महिला में बहुत परिवर्तन आते है और सभी उन पर ध्यान भी देते है और उसी में कुछ लोगों की नजर भी लग जाती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे पता चले कि गर्भवती महिला को नज़र तो नही लग गयी है और लग गयी है तो अब नज़र कैसे उतारे उसके भी उपाय बतायेंगे। आप भी जरूर पढ़ें यह लेख:

होली पर बुरी नजर उतारने और बचाव के लिए काली पूजा - 17 मार्च 2022


गर्भावस्था के दौरान सभी लोग महिला से मिलते है बात करते है अपनी राय देते है। ऐसे में उन लोगो की नज़र भी महिला को लगने का खतरा रहता है। कई बार लोग महिला की टोकता या फिर घूरते है जब भी महिला को नजर लग जाती है। हम आपको बताते है कुछ ऐसी बाते जिन्हें देखकर आप जान सकते है कि गर्भवती महिला को नज़र तो नही लग गयी है।
यदि महिला का खाने पीने का मन नही करता है। वह एक्टिव रहने की बजाये सुस्त सुस्त रहती है। हमेशा नींद ही आती रहती है और काम करने का मन नही करता है। यह सभी नज़र लगने की पहचान है। साथ ही महिला चिड़चिड़ी रहने लगी है, हमेशा गुस्सा आता रहता है। महिला बहुत ज्यादा नेगेटिव बातें करने लगी है तो आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आपको महिला की नज़र उतारनी या उतरवानी चाहिये।

अब बात करते है उन उपायों की जिनसे प्रेग्नेंट महिला को लगी नजर उतारी जा सकती है
1. प्रेग्नेंट महिला को प्रेगनेंसी की पूरी समयावधि के दौरान मंदिर से लाकर काला धागा हाथ, पेर या गले में पहनना चाहिए। इसकी उनकी हर प्रकार की बुरी नज़र से रक्षा होती है और नजर भी नही लगती है।

2. प्रेग्नेंट महिला को रोजना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये। इससे उनकी हर प्रकार की बुरी शक्ति से रक्षा होती है। 

3. अब बात करते है रोटी से नज़र कैसे उतारी जा सकती है। आप एक रोटी बनाये उसको एक तरफ से सेके और दूसरी तरफ से कच्चा रख ले। अब रोटी के सीके हुए भाग पर सरसों का तेल लगाये। अब इस रोटी को प्रेग्नेंट महिला के ऊपर से सात बार उतारे। फिर चुपचाप जाकर इसे किसी चौराहे पर रख आएं। ध्यान रखे आपको पीछे नही मुड़ कर देखना है। इससे तुरंत नज़र उतर जाती है।

होली पर वृंदावन बिहारी जी को चढ़ाएं गुजिया और गुलाल - 18 मार्च 2022

4. नज़र उतारने के लिए आप लाल मिर्च का भी उपाय कर सकते है। आपको सात सूखी लाल मिर्च लेनी है। उन्हें गर्भवती महिला के उपर से सात बार उतारना है सर से लेकर पांव तक। अब इस लाल मिर्च को गैस पर जला दें। यदि मिर्च जलने की महक आती है तो ठीक है यदि नही आती है तो महिला को बहुत बुरी नज़र लगी थी। जैसे जैसे यह मिर्च जलती जायेंगी वैसे वैसे नजर उतरती जायेगी।

5. नज़र उतारने के लिए रुई की ज्योत का उपाय भी काफी असरदार होता है। आपको रुई की एक ज्योत बनानी है उसे सरसों के तेल में डुबोना है। उसके बाद तेल में भीगी हुई रुई को गर्भवती महिला के उपर से सात बार वार दें। फिर इसे किसी जगह पर लटकाये और जला दें। जैसे जैसे ज्योत जलती जायेगी वैसे वैसे नज़र उतरती जायेगी।

6. थोड़ा सा नमक और राई ले इसको गर्भवती महिला के उपर सिर से लेकर पेर तक सात बार दे। इसके बाद इसे बहते पानी में बहा दे। इस उपाय से भी गर्भवती महिला की नज़र उतर जायेगी।

7. आप चाहे तो मंदिर में जाकर पंडित से तीन या पाँच बार झाड़ा लगवा सकती है। इस उपाय से भी नज़र उतरती है।

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X