पूरे सप्ताह करें ये 7 उपाय ,धन लाभ सहित दूर होंगी कई परेशानियां
हमारे लिए सब दिन शुभ होता हैं। सारे दिन किसी ने किसी देवी देवता का होता ही हैं। पूरे सप्ताह के 7 दिन हमारे ग्रहों से जुड़ा हुआ होता है और हमको उनके ही अनुसार रहना चाहिए। हर दिन कोई न कोई उपाय होते ही है। हम सभी चाहते है की हमारा हर दिन शुभ हो ,मंगल हो। कई ज्योतिषशास्त्रीयों ने अनेकों उपाय बताए है उन में से कुछ उपाय ;
सोमवार का उपाय
* सोमवार का दिन भोले भंडारी का होता है। कहते है ये दिन मनोकामना को पूर्ण करने का होता है। इस दिन मंदिर में पूरे सच्चे मन से शिवलिंग पर अभिषेक करें साथ ही भगवान को बेल, धतूरा,भांग भी चढ़ाए और भगवान से प्रार्थना करें अपनी मनोकामना के लिए।
मंगलवार का उपाय
* मंगल का दिन संकट मोचन हनुमान जी का होता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल वस्त्र पहने और साथ ही मोती चूर के लड्डू का भगवान को भोग लगाए । पूजा अर्चना करके लोहबान जलाकर पूरे घर में दिखाए।
अब हर समस्या का मिलेगा समाधान, बस एक क्लिक से करें प्रसिद्ध ज्योतिषियों से बात
बुद्धवार का उपाय
* बुद्धवार का दिन श्री गणेश का होता है। और ये सुख समृद्धि का सूचक हैं। इस दिन हरा चीज दान करें जैसे हरे रंग का वस्त्र हो या हरे रंग की मूंग। मान्यता हैं की श्री गणेश को दूर्वा बहुत पसंद है ,तो उस दिन गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होंगी।
बृहस्पतिवार का उपाय
* ये दिन श्री हरि विष्णु जी का होता है । बृहस्पति का दिन दोषों को दूर का उपाय बताया है।इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनें,पीला चीज दान करें।इस दिन पूजा अर्चना करने के बाद लोहबान जलाकर पूरे घर में दिखाए। इस दिन नहाने के पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर नहाए ।
शनि जयंती पर शनि शिंगणापुर मंदिर में कराएं तेल अभिषेक
शुक्रवार का उपाय
* शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का होता है।इस दिन के अनेकों उपाय भी है। इस दिन मंदिर जाए ,माता को कमल का पुष्प अर्पित करें। आपको व्यापार में सफलता मिलेगी।इस दिन सोलह श्रृंगार का सामान दान करें। इस दिन का लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
शनिवार का दिन
* शनिवार का दिन शनि देव का होता हैं। इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दान करें।इससे आपका शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का दोष कम होता हैं। इस दिन कला चीज भी दान करें।
रविवार का उपाय
* रविवार का दिन सूर्य देव का होता हैं। रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देव को जल दे। इनको प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का वस्त्र पहने ।और ये दिन मनोकामना पूर्ति लिए भी व्रत रखा जाता हैं।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Mithun Rashifal, आज का मिथुन राशिफल, 30 मई 2022
- Aaj Ka sinh Rashifal, आज का सिंह राशिफल, 30 मई 2022
- Shami ka Paudha: एक चमत्कारी पौधा जो दिलायेगा शनिदेव की कृपा
- Puja Vidhi aur Niyam: पूजा पाठ के इन नियमों के पालन से भगवान होते है प्रसन्न
- Tulsi Vaastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं सूखी तुलसी के इन संकेतों को अनदेखा, हो सकती है बड़ी परेशानी।
- Name Astrology: इन अक्षरों के नाम वाले लोगों को प्यार में धोखा मिलने की रहती है संभावना