myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Jyotish Remdies: Flute will get rid of many problems, know how

Jyotish Remdies: बाँसुरी दिलायेगी कई समस्याओं से छुटकारा, जाने कैसे

Myjyotish Expert Updated 24 Mar 2022 03:31 PM IST
बाँसुरी दिलायेगी कई समस्याओं से छुटकारा, जाने कैसे
बाँसुरी दिलायेगी कई समस्याओं से छुटकारा, जाने कैसे - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

बाँसुरी दिलायेगी कई समस्याओं से छुटकारा, जाने कैसे


बांसुरी का नाम सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण का चेहरा सामने आ जाता है और कानों में एक मधुर ध्वनि गूँजने लगती है। सभी जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी सुनकर गोकुल के सभी लोग खिंचे चले आते थे। इतना ही नहीं कान्हा जब बांसुरी बजाते थे तो पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध हो जाता था। भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। इस बात का प्रमाण आज भी उनके भक्तों द्वारा उनको बांसुरी समर्पित करके दिया जाता है। जहाँ पर भी भगवान श्रीकृष्ण विराजते हैं वहाँ पर उनके भक्त बांसुरी जरूर रखते हैं। जिस प्रकार मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण का एक श्रृंगार है उसी प्रकार बांसुरी भी भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तु है। आज हम आपको इसी बांसुरी से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे। इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिती मजबूत होगी, घर से वास्तु दोष खत्म होगा और साथ ही बीमारियां भी दूर भागेंगी। इतना ही नहीं बांसुरी के अचूक उपाय शनि के प्रकोप से भी बचाते हैं।
आइए जानते हैं क्या है वह उपाय:-

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

हर कोई चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिती बेहतर हो। ऐसे ऐसे में यदि आप भी आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको एक चांदी की बाँसुरी अपने घर में जरूर रखनी चाहिए। वास्तु दोष के कारण घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। चांदी की बांसुरी रखने से आपके घर का वास्तुदोष ठीक होगा और देवी लक्ष्मी का वास होगा और साथ ही आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे।

बांसुरी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है तो ऐसे में बांसुरी का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी लाभ अवश्य मिलता हैं। यदि आप कोई बहुत अहम धार्मिक या आध्यात्मिक साधना करनी है जिसमें आपका सफल होना आवश्यक है तो ऐसे में आपको बांसुरी के इस उपाय की सहायता लेनी चाहिए। आपको 21 या 51 बांसुरियों की झालर बनाकर उस स्थान पर लगानी चाहिए जहाँ पर आप साधना करेंगे। यदि साधना के लिए आपने किसी मंदिर का चुनाव करा है तो आप वहाँ पर भी यह झालर अवश्य लगाएं। इस उपाय के बाद आप अपनी साधना पूरी श्रद्धा से करें और निश्चिंत रहे क्योंकि इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेंगी।

बांसुरी घर के वास्तुदोष ठीक करने के सरल और उत्तम उपायों में कारगर साबित होती है। यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत लड़ाई झगड़े रहते हैं तो ऐसे में आपको बाजार से एक बांसुरी लाकर अपने बेडरूम में रखनी चाहिए। आपके कमरे में कोई बीम हैं तो आपको यह बांसुरी उस पर लाल रिबन से लटकानी चाहिए और इसका मुँह बेड की तरफ रखना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार बीम रिश्तों में अलगाव का कारण बनता है इसलिए इसके बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए बांसुरी लटकाना शुभ रहता है।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन। 

अब बात करते हैं व्यापारियों की यदि आप के व्यापार में आपको नुकसान हो रहा है जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है तो इस सब से छुटकारा पाने के लिए आपको बांस की बनी बांसुरी को बाज़ार से लाना है और उसके बाद उसे सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर उसकी पूजा करें और उसके बाद इसे अपनी दुकान या ऑफिस की छत पर लटका दें। इस उपाय से आपको सकारात्मक लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे।

मौसम के अनुसार छोटे छोटे लोग तो लगे ही रहते हैं सभी के जीवन में परंतु यदि आपके घर में कोई ऐसा सदस्य है जो लगातार बीमार रह रहा है तो आपको ऐसे में उसके कमरे के द्वार पर या उसके सिरहाने पर बांसुरी को रखनी चाहिए। इससे उसको सवस्थ जीवन मिलेंगे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बाहरी दीवारें नुकीली नहीं रखनी चाहिए परंतु यदि आपके घर की दीवारें नुकीली है तो ऐसे में आप दीवारों के दोनों छोर पर बांसुरी लटका दें। इससे नकारात्मक शक्तियां का असर कम होगा। बांसुरी बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है यदि आप बांसुरी को मात्र हाथ में लेकर हिलाते भी है तो इससे आपके आस पास की नकारात्मक शक्ति दूर होती है और आपके मस्तिष्क से बुरे विचार भी दूर होते हैं। वहीं यदि आपको बांसुरी बजानी आती है तो आप अपने घर में इसे जरूर बजाएं बांसुरी की मधुर धुन से घर में शुभ चुंबकीय शक्ति खींची चली आती है।

शनि के प्रकोप से सभी लोग डरते हैं सभी लोग चाहते हैं कि शनि हमेशा उनके लिए शुभ रहे लेकिन कुंडली में कई बार ऐसी गृह दशा होती है जिसमे जातक को शनि के अशुभ प्रभाव देखना पड़ता है। ऐसे में आप एक बांसुरी ले उसमें बूरा या फिर चीनी भरकर किसी निर्जन स्थान पर जाकर दबा दे। इस उपाय से आपको शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी और यदि शनि की साढ़ेसाती आपके ऊपर चल रही है तो उससे आपको पूरी तरीके से मुक्ति मिल जाएगी

अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X