बता दें कि इस जेठ पूर्णिमा के दिन विशेष संयोग भी बन रहा है जिसके चलते इस पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। जिस कारण यह पूर्णिमा संयोग बेहद खास है।
शुभ मुहूर्त:
जेठ पूर्णिमा की तारीख-24 जून दिन गुरूवार।
24 जून सुबह 3 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 25 जून रात 12 बजकर 09 मिनट तक रहेगा जिसके तहत जेठ पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी।
गंगा दशहरा पर हरिद्वार गंगा घाट पर कराएँ 10 महादान- पाएँ 10 पापों से मुक्ति - 20 जून 2021
भगवान विष्णु का करें पूजन:
इस शुभ दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और फिर घर के मंदिर में बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करें और ध्यान लगाएं। इसी के साथ व्रत का भी संकल्प लें।
मान्यता के अनुसार पूर्णिमा की रात को दूध में शहद मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से भक्तों के सारे कष्ट और रोगों से छुटकारा मिलता है और साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस दिन विधि-विधान के साथ की गई पूजा से भक्तों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
गंगा दशहरा पर कराएं गंगा आरती एवं दीप दान, पूरे होंगे रुके हुए काम-20 जून 2021
घर पर ऐसे कर सकते हैं स्नान:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन लोगों के पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह संभव नहीं है। इसलिए आप लोग आपने घर में ही स्नान करें। कहते है कि इस दिन स्नान करने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं हो तो आप घर में ही स्नान कर सकते है। पानी की एक बाल्टी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से पवित्र नदी में स्नान करने के बराबर माना जाता है। फिर अपनी इच्छा अनुसार निर्धन को दान देना चाहिए।
ये भी पढ़े:
आर्थिक राशिफल 20 जून, 2021: जानिए कैसा रहेगा आज आपकी जेब में पैसे का प्रवाह
गायत्री जयंती कब है?, जानें गायत्री मंत्र के फायदे, गायत्री उपासना
आज का राशिफल 20 जून 2021 : इन 3 राशियों के लिए रविवार का दिन होगा बहुत ही ख़ास, जानें दैनिक भाग्यफल