भारतीय परंपराओं में बहुत से ऐसे नियम है जिन्हे रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग किया जाता है। इनके पीछे न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक व्याख्याएं भी है।
आइए जानते है कुछ लोकप्रिय रीति रिवाज :-
उपवास
- हिंदू धर्म में उपवास रखना तो कई सदियों से चला आ रहा है। उपवास को हिन्दू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। नवरात्रि के व्रत, सोमवार का व्रत, जन्माष्टमी का व्रत, करवा चौथ आदि जैसे कितने ही मौकों पर हिन्दू धर्म में उपवास रखा जाता है।
- विज्ञान के अनुसार उपवास रखने से हमारे शरीर को बहुत लाभ होता है। इसके कारण हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इससे हमें वजन कम करने में मदद मिलती है। जिससे मधुमेह, मोटापा , दिल का दौरा जैसी कितनी ही बीमारियाँ दूर हो सकती हैं
सूर्य - नमस्कार
- सूर्य नमस्कार हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही चलता आ रहा है। इस प्रथा में रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल दिया जाता है और फिर हाथ जोड़ के उन्हें नमस्कार किया जाता है।
- इसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों की बात करें तो, जब हम सुबह सूर्य नमस्कार करते समय सूर्य को जल चढ़ाते हैं तब सूर्य की किरणें पानी से होकर सीधे हमारी आँखों में पड़ती है।
- उन किरणों को हमारी आँखों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दिनचर्या का पालन करने से हमारी सुबह जल्दी जागने की आदत भी बन जाती है। मतलब, एक सूर्य नमस्कार के अनेकों फायदे हैं।
सिंदूर लगाना
- एक चुटकी सिंदूर की कीमत हर विवाहित महिला जानती है। यह सिर्फ सुहाग की निशानी ही नहीं बल्कि उनकी लंबी उम्र से भी जुड़ा होता है। सिंदूर लगाना सिर्फ लड़की के सुहाग के लिए ही नहीं बल्कि खुद लड़की के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
- सिंदूर हल्दी, चूना और पारा मिलाकर बनता है। कहते हैं कि इन तीनों तत्वों के मिश्रण से सिंदूर एक लाभकारी पदार्थ बन जाता है। जब इसे माथे के ऊपर लगाया जाता है तो वह हमारे मन की विचलित भावनाओं को नियंत्रण में रखता है। यह होता चुटकी भर है, लेकिन काम बहुत अचूक करता है।
कान छिदवाना
- कान छिदवाना कभी एक प्रथा हुआ करती थी, लेकिन आज यह एक फैशन भी बन चुका है। कान छिदाते समय भले ही थोड़ा दर्द होता है, लेकिन यह उसके बाद जिंदगी भर का फायदा भी देता है। यह एक साथ कितनी चीजों पर असर डालता है कि यह छोटी सी चीज भी बन जाती है खास !
- माना जाता है कि यह आँखों की रोशनी बढ़ाता है, कानों को स्वस्थ बनाए रखता है। चिंता और घबराहट को यह दूर रखता है। इतना ही नहीं, इसके कारण हमारी पाचन शक्ति भी अच्छी हो जाती है। यह दिखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं।
शनि त्रयोदशी पर कोकिलावन शनि धाम में कराएं शनि देव का पूजन : 1 अगस्त 2020
माथे पे तिलक
- तिलक हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता। जब यह माथे पर लगता है तो सुंदर तो दिखता ही है और साथ में हमारी भक्ति को भी दर्शाता है। भारत में तो तिलक के भी कई प्रकार होते हैं जिनके भिन्न-भिन्न मायने हैं। आस्था से हट के तिलक लगाना हमारे शरीर के लिए भी खास माना जाता है।
- जब कोई हमारे माथे को दबा के उस पर तिलक लगाता है तो हमारे शरीर से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे निकलती हैं। यह तरंगे हमें सिर दर्द से बचाती हैं। हमारे माथे के मध्य दबने के बाद हमारे शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है। कहते हैं कि इसके बाद हमारा चेहरा झुर्रियों से दूर रहता है और हमें जवान दिखने में मदद करता है।
इनके अलावा भी बहुत से ऐसे रीति रिवाज है जो कि मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते है, और इन रीती - रिवाज़ों का वैज्ञानिक तौर पर पुष्टिकरण भी है। हमे इस प्रकार के रिवाज़ों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि इनका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिले।
यह भी पढ़े :-
वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष उपाय
साढ़े - साती के प्रकोप से बचाव हेतु सावन में करें यह सरल उपाय
Sawan 2020: जाने सावन माह से जुड़ी यह 3 मान्यताएं