ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने की अंगूठी को तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए : -
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोना पहनना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन सोना किन परिस्थिति में धारण करना लाभकारी होता है यह जानना बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिन लोगों को कई साल से संतान नहीं हो रही है तो उनको अनामिका ऊंगली में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए। वहीं एकाग्रता बढ़ाने के लिए तर्जनी अंगूठी में सोने की अंगूठी पहनना लाभकारी माना जाता है। सोना पहनने से व्यक्ति को सम्मान और सहयोग प्राप्त होता है। दाम्पत्य जीवन के लिए सोना धारण करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सोना आभूषण ही नहीं है बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे सौभाग्य बढ़ाने वाला बताया गया है।
1. सोना का सम्बन्ध बृहस्पति ग्रह से होता है। सोने के आभूषण धारण करने से कुण्डली मे गुरु दोष खत्म हो जाते हैं तथा गुरु का अच्छा प्रभाव मिलना शुरू हो जाता है।
2. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने की अंगूठी को तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए। इस उंगली में पहनने से गुरु ग्रह संबंधी परेशानी जल्दी खत्म हो जाती है।
3. जो लोग सोने की अंगूठी पहनते हैं उन्हें नशा करने से बचना चाहिए। जो लोग सोने की अंगूठी पहनकर नशा करते हैं उनकी कुंडली में गुरु ग्रह अशुभ फल देता है।
माय ज्योतिष के अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा पाएं जीवन से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का सटीक निवारण
4. इंडेक्स फिंगर में सोने की अंगूठी के पुखराज धारण करना शुभ होता है। लेकिन यह किसी ज्योतिषी की सलाह पर ही धारण करना चाहिए।
5. जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं उनको सोना पहनने से बचना चाहिए। कहा जाता है गुरु ग्रह के प्रभाव से यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
6. सोने की अंगूठी बाएं हाथ में नहीं पहननी चाहिए। दाएं हाथ में अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है।
7. सोने की अंगूठी को खो जाना किसी अशुभ होना का संकेत होता है। इसलिए इसे लेकर हमेशा सावधान रहना चाहिए।
8. जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ दशा में है तो उन लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े :-
sawan 2020 : इन अचूक उपायों से बनेंगे बिगड़ें काम
Sawan 2020 : बाबा बैद्यनाथ के पूजन से पूर्ण होती है मनोकामनाएं
sawan 2020 : राशि के अनुसार सावन में किस प्रकार करें शिवोपासना