मान्यता के अनुसार पौष मास सूर्यदेव का मास कहा जाता है। इस मास में सूर्यदेव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने की परंपरा है | पौष का महीना सूर्यदेव का महीना होता है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है तो सूर्य और चंद्रमा का यह अद्भूत संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को ही होता है | इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |
पौष पूर्णिमा पर जगन्नाथमंदिर में कराएं विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ, होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी : 28-जनवरी-2021
पौष पूर्णिमा तिथि व शुभ मुहूर्त
28 जनवरी 2021 को 01 बजकर 18 मिनट से पूर्णिमा आरम्भ29 जनवरी 2021 की रात 12 बजकर 47 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त
पौष पूर्णिमा व्रत
ऐसा कहा जात है की जो भी व्यक्ति पौष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और जप व व्रत करता है उसको पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है | पौष पूर्णिमा के दिन सूर्यदेव की आराधना पूरी श्रद्धा से करनी चाहिए | पौष पूर्णिमा के दिन प्रात: काल स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें | पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुणदेव को प्रणाम करें |
यह भी पढ़े :-
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय