अगर आप अभी नए दम्पति बने हैं और आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं ∣ ऐसे में इन मंत्र की मदद से आप उत्तम गुणों की संतान की प्राप्ति करेगें जो केवल आपका ही नहीं बल्कि आपके कुल का भी नाम रोशन करेगें ∣
जानने के लिए पढ़े इसे आगे.....
गोपाल मंत्र की महिमा हमारे अनेक शास्त्रों में मिलती है ∣ ये मंत्र मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है ∣ इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य को उत्तम गुणों से युक्त संतान मिलती है ∣ ऐसी मान्यता है, कि इस मंत्र का जाप पूर्ण श्रद्धा के साथ सात्विक रहते हुए करना चाहिए।इसके संपूर्ण नियमों का पालन करते हुए जप करने से सिद्धि जल्दी होती है। इस मंत्र का जाप शुरू करने से पहले किसी योग्य पंडित से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
संपूर्ण मंत्र विनियोग
अस्य गोपाल मंत्रस्य, नारद ऋषि:, अनुष्टुप छंद:, कृष्णो देवता, मम पुत्र कामनार्थ जपे विनियोग:
ध्यान
विजयेन युतो रथस्थित: प्रसभानीय समुद्र मध्यत: । प्रददत्त नयान् द्विजन्मने स्मरणीयो वसुदेव नंदन: ।।
संतान गोपाल मंत्र
ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत: ।।
खास बातें
- यह मंत्र एक लाख बार जपने से सिद्ध होता है। मंत्र को स्फटिक या रूद्राक्ष की माला से जपना चाहिए।
गंगा दशहरा पर हरिद्वार गंगा घाट पर कराएँ 10 महादान- पाएँ 10 पापों से मुक्ति - 20 जून 2021
- एक लाख मंत्र पूर्ण हो जाने के बाद इसका दशांश अर्थात् 10 हजार मंत्रों से हवन करना चाहिए।
- हवन के पश्चात ब्राह्मणों को श्रद्धानुसार क्षमतानुसार भोजन करवाकर दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
गंगा दशहरा पर कराएं गंगा आरती एवं दीप दान, पूरे होंगे रुके हुए काम-20 जून 2021
मंत्र के लाभ:
- संतान सुख में आ रही बाधा दूर होती है। उत्तम गुणों वाली संतान प्राप्त होती है।
- जिनकी संतान जीवित नहीं रहती, उन्हें लाभ होता है।
- कई स्त्रियों को गर्भपात होता है, उन्हें भी इस मंत्र से लाभ होता है।
ये भी पढ़े:
आर्थिक राशिफल 20 जून, 2021: जानिए कैसा रहेगा आज आपकी जेब में पैसे का प्रवाह
गायत्री जयंती कब है?, जानें गायत्री मंत्र के फायदे, गायत्री उपासना
आज का राशिफल 20 जून 2021 : इन 3 राशियों के लिए रविवार का दिन होगा बहुत ही ख़ास, जानें दैनिक भाग्यफल