myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Home remedy pooja sthal sukh shanti

इन चीजों को अपने घर के पूजा स्थल पर अवश्य रखें, बनी रहेगी सुख-शांति

Myjyotish Expert Updated 21 Apr 2021 10:08 AM IST
Pooja
Pooja - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के घर में एक पूजा का स्थान अवश्य होता है। जहां लोग सारे भगवान की मूर्ति और फोटो लगाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। यहां बैठकर मन खुश हो जाता है और शांति महसूस होती है। अपने पूजा घर में हम कई चीजें रखते हैं। पर कुछ चीजें ऐसी है जो अवश्य सभी को अपने पूजा घर में रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन कौन सी चीजें हैं जिससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
 
हिन्दू धर्म में गंगाजल अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरा है। यहां तक की जब कोई व्यक्ति गंगा में डुबकी लगाता हैं तो उसका मन और तन दोनों ही शुद्ध हो जाता है। माना जाता है कि घर के मंदिर में अगर गंगाजल रखते हैं तो मां लक्ष्मी वहां अवश्य वास करती है। इसीलिए पीतल या चांदी के बर्तन में अवश्य गंगाजल रखना चाहिए।
 
पूजा में शंखों का भी बहुत महत्त्व है। माना जाता है कि शंख के आवाज़ से घर शुद्ध हो जाता है और साकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इससे घर में सुख-शांति रहती है। इसलिए अपने घर के मंदिर में एक शंख अवश्य रखना चाहिए।

शनि साढ़े साती पूजा - Shani Sade Sati Puja Online
 
श्री कृष्ण के सबसे प्रिय मोर का पंख भी घर के लिए सबसे शुद्ध माना जाता है। इसे पूजा स्थल पर रखने से भगवान कृष्ण जी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह घर में साकारात्मक ऊर्जा भी देती है।
 
गोमूत्र का उपयोग भी पूजा में अवश्य किया जाता है। इससे कई रोग के इलाज भी होते हैं। पर हिन्दू धर्म में यह सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि घर में गोमूत्र रखने से सारे भगवान की कृपा बनी रहती है।
 
शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप कहा जाता है। इसे घर के पूजा स्थल पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। शालिग्राम से सिर्फ भगवान विष्णु ही नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है। ऐसा करने से आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएगी और आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़े :

नवरात्रि 2021 : नवदुर्गा से जुड़े ये ख़ास तथ्य नहीं जानते होंगे आप

कालिका माता से जुड़े ये ख़ास रहस्य, नहीं जानते होंगे आप

जानें कुम्भ काल में महाभद्रा क्यों बन जाती है गंगा ?

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X