myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Holi 2021 Significance of Colours Date of Birth Numerology Lucky Colors

होली का कौन सा रंग करता है आपको सूट, जानिए अपनी जन्म तिथि द्वारा - निशा घई

Nisha Ghai Updated 16 Mar 2021 02:05 PM IST
Holi
Holi - फोटो : Myjyotish
विज्ञापन
विज्ञापन
किस रंग के प्रयोग से आयेगी जीवन में बहार 
कौन सा रंग मिटायेगा आपसी दूरियाँ


होली हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसे भारत में आनन्द और उल्लास से मनाया जाता है। इस त्यौहार पर सभी गिले शिकवे मिटाकर एक रंग में रंग जाते हैं। हरे, पीले, लाल, गुलाबी रंग आपसी दूरियों को मिटा देते हैं। हरा रंग का अपना एक महत्व है। कुछ रंग हमारे जीवन, हमारी सोच पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो कुछ सकारात्मक। होली पर भी रंगों का इस्तेमाल केवल होली खेलने के लिए नहीं किया जाता अपितु इसका धार्मिक और वैज्ञानिक विशेष महत्व है। अक्सर लोग अपना लकी कलर जानना चाहते हैं। जिसके प्रयोग से वह अपने जीवन में वृद्धि ला सके। जानते हैं न्यूमेरोलोजी द्वारा कि कौन सा रंग होली में आपके जीवन में आशा और खुशियाँ लाएगा। 

जन्मतिथि - 1, 10, 19, 28
आपके तिथि का कारक ग्रह सूर्य है जो आत्मा का कारक है और जीवन में ऊर्जा प्रदान करता है। एक अंक वालों के लिए होली खेलने का शुभ रंग है लाल। यह रंग ऊर्जा स्वास्थ्य, उत्साह और महत्वकाँक्षा दर्शाता है। यह रक्तचाप संबंधी रोगों के लिये फायदेमंद होता है। इस वर्ष आप लाल गुलाल से होली खेलेंगें तो जीवन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सेहत और ऊर्जा का विकास होता है। रक्त विकार सम्बन्धित बीमारियाँ कम होती हैं और पिता से प्रेम बढ़ता है। दूरियाँ कम होती हैं। आलस्य और सुस्ती कम होकर सक्रियता आती है।

जन्मतिथि - 2,11,20,29
2 तिथि का कारक ग्रह चन्द्रमा है जो मन का प्रतीक है। ऐसे लोगों में भावना पक्ष प्रबल होता है। आपके लिये भाग्यशाली रंग है सफेद। सफेद रंग शीतलता, प्रसन्नता और सकारात्मकता का प्रतीक है यह मानसिक तनाव को कम कर जीवन में खुशियाँ लाता है। इस वर्ष हरे रंग से होली खलेंगें तो आप जीवन में समृद्धि, प्रेम, ममता की वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच उन्नति के रास्ते खुलेंगें। क्रोध में कमी आयेगी। 

जन्मतिथि - 3, 12, 21, 30
पीला रंग गुरू या बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है। यह रंग धन वृद्धि, अध्यात्म, बुद्धि, विद्या और सातविकता से जुड़ा है। गुरू ग्रह सन्तान, पुत्र, धन वृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। होली के दिन पीले रंग के उपयोग से जीवन में संतुलन आता है। धन की वृद्धि होती है, समृद्धि आती है। बच्चों के लिये यह रंग रूप से शुभ है। अगर इस रंग से तिलक करते हैं तो मणिपुर चक्र संतुलित होता है। 

जन्मतिथि - 4, 13, 22, 31
चार अंक वाले जातक चंचल प्रकृति के होते हैं। उनके जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इन्हें जीवन में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। जिसके कारण यह अक्सर उत्तेजित या नकारात्मक रहते हैं। आपके लिये शुभ रंग है नीला। यह विस्तार,धैर्य का रंग है। इस रंग से होली खेलने से इन्द्रियाँ अधीन रहेगी। जीवन में शांति आयेगी कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। अगर आप इस रंग को माथे पर लगाते हैं तो आज्ञा चक्र संतुलित होता है और बुद्धि का विकास होता है। 

जन्मतिथी- 5, 14, 23 
अंक पॉच का ग्रह बुध है। अंक 5 वाले जातक समझदार, रसिक मिजाज और कुशल वक्ता होते हैं। आपके लिये लकी कलर है हरा। यह रंग संतुलन आशा और आपसी सामंजस्य का प्रतीक है। गर्भवती महिला और विद्यार्थीयों के लिये भी यह रंग अच्छा माना जाता है। होली में इस रंग का प्रयोग रिश्तों की खटास को दूर कर आपसी तालमेल पैदा करेगा। परिवार में शांति लाएगा। 

जन्मतिथि - 6, 15, 24, 
शुक्र चमक दमक प्रेम का ग्रह माना जाता है। आपके लिये शुभ रंग है सफेद और गुलाबी सफेद रंग जीवन में सादगी लाता है और गुलाबी प्रेम। इस बार होली खेलने से परिवार प्रेम और शांति रहेगी। उलझने कम होंगी। पति पत्नी में आपसी सामन्जस्य रहता है और प्रेम की वृद्धि होती है। युवक युवतियों को गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिये। जिससे उनके रिश्तों में कोमलता एवंम स्नेह हमेशा बना रहे। 

 जन्मतिथि - 7,16, 25 
आपके जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन आप जिस कार्य में हाथ डालते हैं उसे पूरा करते हैं। खेलने के लिये आपके लिये उत्तम है नारंगी। यह रंग बौद्धिक विकास दर्शाता है। यह रंग पीले और लाल रंग को मिला कर बनता है। इसमें दोनों के गुण समा जाते हैं। नारंगी रंग से दुनिया से मदद मिल सकती है। इस रंग के प्रयोग से दोस्तों के साथ चल रही समस्या का हल होगा। जीवन में सरसता आयेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगें। 

जन्मतिथि - 8, 17, 26
शनि ग्रह आठ अंक का अधिपति ग्रह है। शनि ग्रह पवित्रता न्याय एवंम वफादारी का प्रतीक है। अंक 8 वालों के लिये नीला रंग सबसे शुभ है। यह शांति बहाव विस्तार, विशालता का प्रतीक है शक्ति को जागरूक बनाता है। होली में नीले रंग के प्रयोग घर में समृद्धि आती है। जीवन में विकास होता है। सांस सम्बन्धी रोगों और, दंत विकार के लिये यह रंग फायदेमंद होता है। 

जन्मतिथि - 9, 18, 27
अंक नौ का अधिपति ग्रह है मंगल। यह ग्रह उत्तेजना, ऊर्जा, पराक्रम का प्रतीक है। लाल रंग अपका शुभ रंग है। इस रंग का अपना ही महत्व है। यह देवी का रंग भी माना जाता है। यह मानवीय चेतना का जोश और उल्लास का रंग है। होली में लाल रंग का प्रयोग आपको जोशीला बना देगा। ह्दय की क्षीणता को कम करेगा। भाई बहनों में प्यार का संचार करेगा।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X