गुप्त नवरात्रि 2020 : गुप्त नवरात्रि वर्ष में दो बार मनाई जाती है। इसका महत्व प्रकट नवरात्रि से थोड़ा अधिक होता है। जिस प्रकार प्रकट नवरात्रि में भवानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। उसी प्रकार गुप्त नवरात्रि में भवानी के दस महाविद्याओं की आराधना की जाती है। इस दौरान विशेष पूजा - पाठ किए जातें है। जिनके आशीर्वाद स्वरुप विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो प्रकट नवरात्रि होती है और दो गुप्त नवरात्रि। प्रकट नवरात्रि के समय सभी लोग पूजा - पाठ करते है। परन्तु गुप्त नवरात्रि के समय विशेष लोगों द्वारा ही उपासना की जाती है। इस समय दान - दक्षिणा और मंत्रों के जाप का बहुत महत्व होता है। देवी से विशेष फल प्राप्त करने हेतु भक्तों द्वारा विभिन्न प्रयास किए जातें है।
समस्त दुःखों से पाएं छुटकारा , गुप्त नवरात्रि पर बुक करें बगलामुखी सामूहिक मंत्रों का जाप
गुप्त नवरात्रि का पूजन व्यक्तिगत रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस पूजन से प्राप्त की गई शक्ति अन्य सभी शक्तियों से अधिक मानी जाती है। गुप्त नवरात्रि के समय पूजन बहुत ही गोपनीयता सा करना चाहिए। माना जाता है की यदि आपको अपनी पूजा का उत्तम फल प्राप्त करना हो तो उसे गोपनीय रखना ही अच्छा होता है। पूजा जितनी ही गोपनीय होगी उससे प्राप्त हुआ फल उतना ही विशेष होगा। गुप्त नवरात्रि में पूजन से प्राप्त हुआ फल व्यापारिक और नौकरी के क्षेत्रों में बहुत सहायक होता है। इस पूजन से विरोधियों द्वारा उत्पन्न की गई बाधाएं समाप्त हो जाती है। यदि कोई कार्य लंबे समय से पूर्ण नहीं हो पा रहा है तो वह भी इस पूजन से पूर्ण हो जाता है। माँ स्वयं समस्त नकारात्मक प्रभावों से अपने भक्तों की रक्षा करती है।
नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर कराएं सामूहिक मंत्रों का जाप , और पाएं विरोधियों पर विजय - 36000 मंत्र
गुप्त नवरात्रि के पूजन के लिए विशेष तौर पर मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं दुर्गा चालीसा पढ़ना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस पूजन के माध्यम व्यक्ति अपने जीवन की समस्त परेशानियों का नाश करने के लिए पूर्ण श्रद्धा से देवी के समक्ष प्रार्थना करता है। गुप्त नवरात्रि के समय माँ काली को किया गया लौंग का दान भी बहुत कल्याणकारी माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में धन के अभाव या निरंतर क्षति से बहुत परेशान है और वह इन सभी परेशानियों से मुक्ति चाहता है तो उन्हें गुप्त नवरात्रि का पूजन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े :-
गुप्त नवरात्रि : दस महाविद्याओं के महा मंत्र
गुप्त नवरात्रि 2020 : जाने शक्ति के कौन से चार पीठ है गुप्त
जाने गुप्त नवरात्रि के शुभ योग