बुध और शुक्र का प्रभाव:
कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी। शुक्र अमृत संजीवनी होने के कारण दुर्घटना में शिकार हुए लोगों को बचाने में मदद मिलेगी। धान महंगा हो सकता है। लोगों के सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होंगी। विलासिता के सामानों और खुद के ऊपर खर्चा करेंगे। बुध का प्रभाव होने से लोगों के लेन देन, निवेश व व्यापार बढ़ेगा। बुध के राशि बदलने से देश की अर्थव्यवस्था में भी बड़े पैमाने पर बदलाव होंगें। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रभाव बढ़ेगा। कंठ अथवा गले से जुड़ी वीमारियों से निजात मिल सकती है।
12 राशियों पर शुक्र का प्रभाव:
शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन सभी राशियों की शुभ सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शुक्र के प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला जुला असर रहेगा। लेकिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इन तीनों पर शुक्र का अशुभ फल प्राप्त होगा।
अधिक जानने के लिए हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें
बुध का असर:
बुध की चाल से वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मेष, मिथुन, तुला,धनु और कुंभ राशि वालों के लिए मिला जुला असर रहेगा। वहीं कर्क और मीन वालों को संभल कर रहना होगा।
ये भी पढ़े:
जानिए क्यों नहीं लांघी जाती शिवलिंग की जलाधारी,क्यों की जाती है इनकी आधी परिक्रमा?
दुकान बनवाते वक्त वास्तु के नियमों को रखें ध्यानआज का टैरो राशिफल 2 जून 2021: टैरो कार्ड की मदद से जानें अपना भाग्य