myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   falgun maas 2022: date vrat vidhi importance tyohar what to do

Falgun Maas 2022 :फाल्गुन मास हुआ आज से शुरू,जानें फाल्गुन के महीने में क्या करें और क्या न करें।

Myjyotish Expert Updated 17 Feb 2022 05:17 PM IST
Falgun Maas 2022 :फाल्गुन मास हुआ आज से शुरू,जानें फाल्गुन के महीने में क्या करें और क्या न करें।
Falgun Maas 2022 :फाल्गुन मास हुआ आज से शुरू,जानें फाल्गुन के महीने में क्या करें और क्या न करें। - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन मास हुआ आज से शुरू: जानें फाल्गुन के महीने में क्या करें और क्या न करें। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार आखिरी महीना, फाल्गुन मास की आज से शुरुआत हो गई है। यह महीना आनंद और उल्लास भरे महीने के रूप में जाना जाता है क्योंकि फाल्गुन के महीने के साथ शुभ विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। बसंत का प्रभाव होने से इस महीने में प्रेम और रिश्ते और गहरे होते हैं। फाल्गुन मास इस साल 17 फरवरी से लेकर 18 मार्च तक रहेगा।  वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास बारहवां महीना होता है। 

चलिए जानते हैं की फाल्गुन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं:-

1. इस महीने हो सके तो ठन्डे या फिर सामान्य पानी से ही स्नान करें, गरम पानी का प्रयोग स्नान के लिए न करें।  
2. भोजन के लिए अनाज का प्रयोग कम से कम करें और अधिक से अधिक फलों का सेवन करें। 
3. फाल्गुन के महीने में सुन्दर एवं रंगीन कपड़े धारण करें और विभिन्न प्रकार की सुगंध का प्रयोग करें। 
4. नियम अनुसार भगवान कृष्ण की अराधना करें और सुन्दर-सुन्दर फूल चढ़ाएं।  
5. फाल्गुन के महीने में मास मच्छी एवं शराब का सेवन न करें। 
6. फाल्गुन के महीने में सुगन्धित जल का प्रयोग करें एवं चंदन का तिलक लगाएं। 
7.फाल्गुन मास में आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए माता लक्ष्मी को गुलाब का इत्र एवं गुलाब का फूल अर्पित करें। 

फाल्गुन के महीने में व्रत एवं त्यौहार:

फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण और भगवान शिव की अराधना से जुड़े दो मुख्य पर्व आते हैं। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि होती है और फाल्गुन शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु की अराधना का पर्व आमलकी एकादशी होती है।  दोनों ही पर्वों पर भक्त जन उपवास रखते हैं। 
कहा जाता है की फाल्गुन के महींने में चन्द्रमा का जनम हुआ था इसलिए इस महीने में चाँद की भी पूजा होती है। वहीँ फाल्गुन के महीने में प्रेम और उत्साह से भरी होली भी मनाई जाती है। इस माह में दक्षिण भारत में उत्तरी मन्दिरोत्सव आयोजित होता है। 
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को माता लक्ष्मी एवं माता सीता की अराधना होती है। 

फाल्गुन के महीने में कृष्ण की अराधना करें:

फाल्गुन के महीने में यदि आप कृष्ण जी की पूजा अर्चना करेंगे तो यह आपके लिए लाभदायक होगा। इस माह में बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण यानि भगवान कृष्ण के तीनो ही रूपों को पूजा जाता है।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X