जिंदगी में सब को पैसा और ऐशो-आराम ये चीज तो हर कोई चाहता है, लेकिन किसी के ये सपने सच हो जाए तो कोई सर्फ सपनों में ही रह जाता है। तो कुछ लोग ये सपना सच करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग बिना मेहनत के धनवान बन जाते है और ये करना कोई मुश्किल बात भी नहीं है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि आप सोते समय नींद में धनवान बनने के सपने देख लेते है जो वास्तव में आप को लिए लाभकारी होते है। दरअसल, स्वप्न शास्त्र के अनुसार अपने, भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत देते हैं। ऐसा नहीं होता की सभी सपने अच्छे हो कुछ सपने डरावने होते है तो कुछ अच्छा होने की तरफ इशारा करते है। तो आइए जानते है कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जिससे अमीर बनने की ओर संकेत मिले।
देवी-देवताओं को सपने में देखना-
कहां जाता है कि सपनों में देवी देवताओं को देखना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जीवन में आने वाले दिनों में आपको धन लाभ और सफलता में वृद्धि मिलेंगी।
लड़की को नृत्य करते हुए देखना-
ज्योतिष के अनुसार सपनों में किसी लड़की को नृत्य करते हुए देखना लाभ की प्राप्ति माना गया है। ऐसा माना जाता है कि आप के पास बहुत जल्द धन की वर्षा होने वाली है।
भौमवती अमावस्या पर गया में कराएं पितृ तर्पण, समस्त कर्ज एवं ऋण सम्बंधित कष्ट होंगे दूर : 11th May 2021
कदम के पेड़-
शास्त्रों के अनुसार कदम के पेड़ को देव वृक्ष माना गया है। अगर आप सपनों में कदम के पेड़ दिखाई दें तो ये अति शुभ संकेत होता है। कहां जाता है कि कदम के पेड़ दिखाई देने पर धन की वर्षा होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है, जीवन में मान सम्मान बढ़ता है।
सपनों में किसान को देखना-
ऐसा माना जाता है कि सपनों में किसी किसान को खेत में काम करते देखना ये आप के लिए शुभ संकेत होता है। कहां जाता है कि आप के पास किती अज्ञात स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़े :
हनुमान के वो गुण जिससे कर सकते हैं आप अपने व्यक्तित्व का विकास
क्या कोरोना वायरस का कहर कम होने वाला है? जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
कौन थी माता पार्वती और भगवान शिव की तीन बेटियां, जानिए इसकी कथा