myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Chaitra Navratri 2022: Want to do this in Navratri by pleasing Mother Ambe

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न कर यह अर्पित

Myjyotish Expert Updated 02 Apr 2022 09:55 AM IST
chaitra navratri 2022
chaitra navratri 2022 - फोटो : google
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि में करना चाहते है माँ अम्बे को प्रसन्न कर यह अर्पित


नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। देवी दुर्गा के सभी स्वरूपों को भिन्न भिन्न वस्तुयें प्रिय है। आज हम आपको देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रिय पुष्प और भोग के बारे में बताएंगे। इस नवरात्रि प्रितिदिन उनके प्रिय पुष्प और भोग अर्पित करने से देवी दुर्गा आपसे जल्द ही प्रसन्न हो जायेगी और आपकी पूजा का भी आपको शुभ फल प्राप्त होगा।

नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। देवी के भक्त देवी को गुलहड़ का पुष्प अर्पित करे क्योंकि यह इनका प्रिय पुष्प है। आपको देवी जी को शुद्ध देसी घी से बनी मिठाई अर्पित करनी चाहिये। इससे आपकी पूजा जरूर शुभ फल देगी।

इस नवरात्रि कराएं कामाख्या बगलामुखी कवच का पाठ व हवन। 

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। देवी ब्रह्मचारिणी का प्रिय पुष्प सेवंती/गुलदाउदी है। देवी ब्रह्मचारिणी को उनके भक्त शक्कर और मिश्री का भोग लगाये। इससे देवी माँ आपसे प्रसन्न होंगी।

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटी की पूजा होती है। देवी चंद्रघंटा को दूध और दूध से बनी मिठाई का भोग प्रिय है। देवी के भक्त देवी को कमल के पुष्प अर्पित करें। देवी को कमल का पुष्प प्रिय है।

नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा होती है। देवी कुष्मांडा को मिष्ठान में मालपुआ और चमेली का पुष्प प्रिय है। जो भक्त देवी को यह अर्पित करते है देवी उनसे अति प्रसन्न होती है।

नवरात्रि के पांचवे दिन देवी स्कंदमाता की पूजा भक्तो द्वारा की जाता है। देवी स्कंदमाता को पीली वस्तुयें प्रिय है। जैसे कि फल में केला और पुष्प में पीले पुष्प प्रिय है।

अष्टमी पर माता वैष्णों को चढ़ाएं भेंट, प्रसाद पूरी होगी हर मुराद 

नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी कात्यायनी को गेंदे के पुष्प और शहद प्रिय है। भक्त देवी को नवरात्रि के छठे दिन यह दोनों जरूर अर्पित करें।

नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि को कृष्ण कमल के पुष्प और नैवेध में गुड़ प्रिय है। जो भी देवी को यह अर्पित करते है देवी उनसे जरूर प्रसन्न होती है।

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। माता को चमेली और बेला के पुष्प प्रिय है। बात करे नैवेध की तो देवी को नारियल अति प्रिय है। आप देवी को नारियल से बनी मिठाई अर्पित कर सकते है।

नवरात्रि के अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। जो भक्त देवी सिद्धिदात्री की कृपा चाहते है वह देवी को चंपा के पुष्प और तिल से बनी मिठाई अर्पित करें। यह दोनों चीजें देवी सिद्धिदात्री को प्रिय है।


अधिक जानकारी के लिए, हमसे instagram पर जुड़ें ।

अधिक जानकारी के लिए आप Myjyotish के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें।
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X