myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Blogs Hindi ›   Ganga Dussehra 2020: know the method and auspicious time of worship on Ganges Dussehra

गंगा दशहरा 2020 : जानिए गंगा दशहरा पर पूजन की विधि एवं शुभ मुहूर्त

MyJyotish Expert Updated 30 May 2020 01:48 PM IST
Ganga Dussehra 2020: know the method and auspicious time of worship on Ganges Dussehra
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा 2020 : हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है गंगा दशहरा का यह महापर्व। यह पर्व माँ गंगा के धरती पर अवतरण के उल्लास के रूप में पूर्ण भारत वर्ष में पर्व के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माँ गंगा की उपासना से विभिन्न प्रकारों के पापों का नाश होता है। देवी गंगा को वस्तुओं को पवित्र करने का आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए जो उनकों पूजता है वह वाणी , शारीरिक एवं मानसिक पापों से मुक्ति पाकर शुद्ध हो जाता है। यह स्नान -दान का महापर्व कहलाता है। यह भक्त के कठोर तप से माँ की प्रसन्नता के प्रतिक का पर्व है। यह पर्व जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन विशेष प्रकार के वस्तुओं को दान करने से भी देवी बहुत प्रसन्न होती है।

 

गंगा दशहरा पर 10 दान से पाएं समस्त पापों से छुटकारा

इस दिन माँ गंगा को खुश करने के लिए भक्तों द्वारा व्रत भी रखें जातें है। यह दिन मंगल कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन बहुत शुभ संयोग होते जिसके कारण मंगल कार्यों के फल भी अच्छे प्राप्त होते है। इस दिन जन्मदिन पूजा या मुंडन जैसे शुभ कार्य करने के बहुत अच्छे मुहूर्त होते है। माँ गंगा की श्रद्धा पूर्ण स्तुति करने से व्यक्ति के दुःख - दर्द दूर हो जातें है। गंगा दशहरा 2020 का मुहूर्त : दशमी तिथि आरंभ : 31 मई 2020 को शाम 05 : 36 बजे सेदशमी तिथि समापन : 1 जून 2020 को दोपहर 02 :57 बजे तक है। इस दिन विधि - वत माँ गंगा की आराधना करनी चाहिए।  जो कोई भी इच्छा हो उसे माँ गंगा के समक्ष व्यक्तकर उसकी पूर्ति के लिए कामना करनी चाहिए। देवी गंगा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य ही करेंगी।

गंगा दशहरा पर हरिद्वार गंगा घाट पर कराएँ 10 महादान- पाएँ 10 पापों से मुक्ति - 1 जून 2020

गंगा दशहरा के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि संपन्न करना चाहिए। इस दिन माँ गंगा के मंत्रों का उच्चारण भी करना चाहिए। देवी की स्तुति पूर्ण निष्ठा के साथ करनी चाहिए। देवी को अर्पण किए जाने वाले समस्त सामग्री को देवी गंगा के चरणों में अर्पित करना चाहिए। माँ गंगा को फूल एवं भोग स्वरुप फल अर्पण करने चाहिए। माँ गंगा के पवित्र जल का छिड़काव पुरे घर में करना चाहिए। इससे सभी नकारात्मक दोषों का नाश होता है। व्यथा का वास समाप्त होता है एवं सुख - संपत्ति का आगमन घर के वातावरण में समाया रहता है।

यह भी पढ़े :-

गंगा दशहरा 2020 : गंगा दशहरा पर 10 का क्या है महत्व ?

गंगा दशहरा 2020 : क्यों है गंगा दशहरा का पूजन महत्वपूर्ण ?

गंगा दशहरा 2020 : जानिए कब है गंगा दशहरा का पर्व ?

  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री टूल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X